आज भारत और पाकिस्तान के बीच डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की वार्ता होनी है। कारण है कि पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच 80 घंटे से अधिक समय के संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। वहीं छत्तीसगढ़ की रायपुर-बालोद बाजार रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिन आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। बिहार समेत पूर्वी भारत के अधिकांश इलाकों में 15 मई तक लू का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बहुत भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। एक तरफ दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्य वार्ताकार सोमवार से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की वार्ता शुरू करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ के बीच इस कवायद का मकसद समझौते के पहले चरण को जल्द से जल्द पूरा करना है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
भारत पाकिस्तान के बीच आज होगी डीजीएमओ की वार्ता
भारत पाकिस्तान में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच 80 घंटे से अधिक समय के संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। वहीं, आज दोनों देशों के बीच डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की वार्ता होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत
हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रायपुर-बालोद बाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में आज भी गरज के साथ बारिश
भारत के मौसम में बदलाव।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिन आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। बिहार समेत पूर्वी भारत के अधिकांश इलाकों में 15 मई तक लू का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में गरज के साथ बहुत भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, परिचालन सामान्य
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और ईयू एफटीए वार्ता का अगला दौर आज से
भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर))
- फोटो : ANI
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्य वार्ताकार सोमवार से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले दौर की वार्ता शुरू करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ के बीच इस कवायद का मकसद समझौते के पहले चरण को जल्द से जल्द पूरा करना है। पढ़ें पूरी खबर...
तिब्बत में कांपी धरती, लगे भूकंप के झटके
तिब्बत में भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
तिब्बत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार आधी रात के बाद भारतीय समयानुसार 2:41 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में स्थित था।
पढें पूरी खबर.
परमाणु हमले का खतरा मान खुद कूदा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ
- फोटो : ANI
सैनिक अड्डों और वायु रक्षा प्रणाली पर भारत के हमलों से घबराए पाकिस्तान ने अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए गुहार लगाई थी। जब अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की तो उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
भारत के सामने कागजी साबित हुआ पाकिस्तान का वायु रक्षा तंत्र
भारत की पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के विख्यात रक्षा विशेषज्ञ जॉन स्पेंसर ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु रक्षा की उभरती आधुनिक प्रकृति का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान भारत ने न केवल विभिन्न स्तरों पर एकीकृत ढंग से अपने वायु क्षेत्र की अभेद्य सुरक्षा की, बल्कि अपने विरोधी पाकिस्तान की ओर से तैनात की गई चीनी वायु रक्षा प्रणालियों को भी सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। वास्तव में भारत के सामने विरोधी का वायु रक्षा तंत्र कागजी साबित हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम आज हो सकता है जारी
आईपीएल 2025
- फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा होने के बाद आईपीएल 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम सोमवार को जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2025 का शेष सत्र 16 या 17 मई से शुरू हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका फाइनल मुकाबला कोलकाता के अलावा किसी अन्य शहर में कराया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया था।
पढ़ें पूरी खबर..
जेलेंस्की को रूस के साथ युद्ध विराम होने की उम्मीद
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI/PTI
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को करीब तीन साल से ज्यादा समय से रूस के साथ चल रही जंग थमने की उम्मीद है। जेलेंस्की ने कहा कि मैं सोमवार से रूस के साथ पूर्ण और अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद कर रहा हूं। मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का व्यक्तिगत रूप से बातचीत के लिए तुर्किये में इंतजार करूंगा।
पढ़ें पूरी खबर...
टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते पर वार्ता पूरी
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला प्रिंट
टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर चल रही वार्ता पूरी हो गई है। अमेरिका ने कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर दो दिन तक चली वार्ता पूरी हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि समझौते का ब्योरा सोमवार को दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू में एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल BSF जवान बलिदान
बीएसएफ के कांस्टेबल दीपक चिमंगखम बलिदान
- फोटो : अमर उजाला
सीमा पर देश की रक्षा करते बीएसएफ के कांस्टेबल दीपक चिमंगखम बलिदान हो गए। दीपक शनिवार को आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। डीजी बीएसएफ और सभी रैंक ने बलिदानी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोमवार को फ्रंटियर मुख्यालय जम्मू, पलौड़ा में सैन्य सम्मान के साथ बलिदानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..