माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं। खबर है कि सीएम योगी सवेरे चार बजे से आयोजन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, हारी हुई विधानसभा सीट का भी आंकलन भाजपा करेगी। बुधवार को इसे लेकर समीक्षा बैठक होनी है। 22 सीटों पर मिली हार के कारणों के साथ-साथ लोगों में पार्टी संगठन के प्रति विश्वास मजबूत करने में रह गई चूक पर चर्चा होगी। भाजपा नेतृत्व की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की मौजूदगी बैठक होगी। उनके अलावा केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के प्रमुख पदाधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय फ्रांस-अमेरिका की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले चरण में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इसके बाद आज वे मार्सिले पहुंचे हैं। जहां प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। फ्रांस के बाद पीएम मोदी अमेरिका रवाना हो जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भाजपा की समीक्षा बैठक आज: दिल्ली फतह के बावजूद मंथन करेगी पार्टी
हारी हुई विधानसभा सीट का भी आंकलन भाजपा करेगी। बुधवार को इसे लेकर समीक्षा बैठक होनी है। 22 सीटों पर मिली हार के कारणों के साथ-साथ लोगों में पार्टी संगठन के प्रति विश्वास मजबूत करने में रह गई चूक पर चर्चा होगी। भाजपा नेतृत्व की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की मौजूदगी बैठक होगी। उनके अलावा केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के प्रमुख पदाधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी दी
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के आसपास और भीतर सैनिकों की तादाद बढ़ाने का आदेश दिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब हमास ने शनिवार को बंधकों की तय रिहाई को रद्द करने की चेतावनी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बदलाव, बुमराह-जायसवाल बाहर
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपडेटेड स्क्वॉड का एलान कर दिया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है, वह यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल होंगे। बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को रिजर्व के तौर पर रखा है। पढ़ें पूरी खबर...
श्रद्धालुओं से पटी राम नगरी, आज 20 लाख लोगों के अयोध्या आने की संभावना
सरयू की लहरों के समानांतर रामनगरी में आस्था का भी उफान तेज है। मंगलवार को भी 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को माघ पूर्णिमा का स्नान है। इस दौरान अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए अयोध्या में स्कूल भी 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। अयोध्या धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। डायवर्जन का दायरा पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से की मुलाकात; वेंस को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वेंस को चुनाव में जीत की बधाई दी। पीएम मोदी एआई एक्शन शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं के लिए एलीसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में वेंस से मिले। वाशिंगटन की यात्रा से पहले ट्रंप प्रशासन के किसी सदस्य के साथ उनकी यह पहली बातचीत थी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली फतह के बाद सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा
चुनावी जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला 16 जनवरी को होने की उम्मीद है। जल्द ही भाजपा शीर्ष नेतृत्व इसके लिए ऑर्ब्जवर भी नियुक्त करेगी। ताकि विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी घोषणा की जा सके। भाजपा सूत्रों की माने तो 16 जनवरी को ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी और सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए विधायकों में से एक को चुना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में आने का यही समय है, सही समय है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को पेरिस में उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा से मुलाकात की। वहीं, पीएम मोदी 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को भी संबोधित किया। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
बेदम रहे पश्चिमी विक्षोभ: 1 जनवरी से 10 फरवरी तक 89 फीसदी जिलों में बेहद कम वर्षा
कमजोर पश्चिम विक्षोभों के कारण पूरी जनवरी और अब फरवरी के शुरुआती 10 दिन भी सूखे ही रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस दौरान देश के 89 फीसदी जिलों में या तो बारिश बेहद कम हुई या बिल्कुल नहीं हुई। अगर हालात ऐसे ही रहे तो रबी की फसल पर इसका गंभीर असर होगा। पढ़ें पूरी खबर...