फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर; आज से लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस

Sun, 11 May 2025 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन आज दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा, देशभर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, लखनऊ रविवार को रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की उत्पादन इकाई का शुभारंभ होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिजिटल माध्यम से दिल्ली से इस समारोह में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी के साथ इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच कई राज्यों में ब्लैकआउट, फायरिंग और ड्रोन दिखने की खबर - फोटो : अमर उजाला

भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा
भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन आज दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान सीमा अतिक्रमण से निपट रही है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर, पूर्वोत्तर में 11 से 15 तक तेज बारिश की चेतावनी
देशभर में मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से पांच दिनों के अंदर उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली - फोटो : ANI

आज से लखनऊ में बनेगी दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस
लखनऊ रविवार को रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की उत्पादन इकाई का शुभारंभ होने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिजिटल माध्यम से दिल्ली से इस समारोह में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी के साथ इसका उद्घाटन करेंगे। यह कदम उत्तर प्रदेश और भारत की डिफेंस आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात में सामरिक शक्ति को नई धार देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

demo - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवायजरी, परिचालन सामान्य; बदल सकता है कुछ उड़ानों का शेड्यूल
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि हालांकि परिचालन सामान्य है लेकिन हालात के मद्देनजर कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। एडवायजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा अनिवार्य किए गए हवाई क्षेत्र की गतिशीलता और सुरक्षा प्रोटोकॉल में वृद्धि के मद्देनजर उड़ान के शेड्यूल में समायोजन हो सकता है और सुरक्षा चौकियों पर प्रतीक्षा समय बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

एनएसए अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी। - फोटो : ANI/PTI

 'युद्ध नहीं चाहता भारत...', चीनी विदेश मंत्री का फोन आने पर डोभाल का दो टूक संदेश
संघर्ष विराम का एलान होने के बाद चीन पाकिस्तान के समर्थन में उतर आया है। इसके बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने एनएसए अजित डोभाल से बात की। एनएसए डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री को दो टूक जवाब दिया कि भारत युद्ध नहीं चाहता है। यह किसी पक्ष के हित में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

मोहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : ANI

Bangladesh: शेख हसीना की अवामी लीग पर अंतरिम सरकार ने लगाया प्रतिबंध
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर शनिवार शाम को प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई आतंकवाद विरोधी कानून के तहत की गई है। यह फैसला अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मामले में बांग्लादेश  सरकार की ओर से कहा गया है कि इस फैसले की आधिकारिक अधिसूचना अगले कार्यदिवस पर जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

Russia-Ukraine War: 15 मई को बिना शर्त यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार पुतिन
रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर अटकलें तेज हो गई है। जहां अब रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच अब बिना शर्त सीधी बातचीत की संभावना एक बार फिर से सामने आई है। इसको लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि वे 15 मई को तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन से बिना किसी शर्त के बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने आरोप भी लगाया कि 2022 में वार्ता यूक्रेन ने रोकी, न कि रूस ने। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

संविधान को खारिज करने वालों के वंशज आज उसका बचाव कर रहे: शशि थरूर 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संविधान को खारिज किया, उनके वंशज आज उसका जश्न मना रहे हैं और उसका बचाव कर रहे हैं। थरूर ने इसे जीत बताते हुए आरएसएस के पूर्वजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के पूर्वजों ने संविधान की जड़ से लेकर शाखा तक को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह गलत भाषा में लिखा गया है और इसमें पश्चिमी विचार समाहित हैं। थरूर अपनी पुस्तक 'अवर लिविंग कॉन्स्टिट्यूशन' के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका चीन टैरिफ युद्ध - फोटो : फ्रीपिक AI

US-China: अमेरिका-चीन टैरिफ वार्ता में दिखी प्रगति, आज फिर होगी बातचीत
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद को लेकर हो रही गंभीर बातचीत शनिवार को 10 घंटे तक चली। साथ ही अब ये वार्ता रविवार को एक बार फिर शुरू होगी। अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी नाम नहीं बतना के शर्त पर यह जानकारी दी। शनिवार को बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चीन के साथ आज की बैठक बहुत अच्छी रही। कई मुद्दों पर बातचीत हुई और कई बातों पर सहमति बनी। हमने एक नए तरीके से, दोस्ताना माहौल में व्यापार संबंधों को रीसेट किया है। पढ़ें पूरी खबर...

गोविंद मोहन, केंद्रीय गृह सचिव - फोटो : ANI

Tension: पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच गृह सचिव ने की आपात बैठक
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार रात को पाकिस्तान से सटे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। सूत्रों के अनुसार, गृह सचिव ने सभी मुख्य सचिवों से कहा कि वे सतर्क रहें और अपने-अपने राज्यों में सिविल डिफेंस व्यवस्था को सक्रिय करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीमा पार से कोई फायरिंग या हमला होता है, तो उससे निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

Balochistan: बीएलए ने ली बलूचिस्तान में 39 हमलों की जिम्मेदारी
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में 39 अलग-अलग जगहों पर समन्वित हमले करने की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया है और क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर नाकाबंदी कर दी है। बीएलए ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि ये अभियान अभी भी जारी है। उनके कुछ खास मकसद हैं, जिन्हें वे हासिल करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें