फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सर्वदलीय बैठक आज, पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में तोड़ा सीजफायर और ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा

Thu, 08 May 2025 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके अलावा, पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया और गोले और मोर्टार दागे। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह आज अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के बाद ईरानी विदेश मंत्री अराघची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
सर्वदलीय बैठक आज, जवाबी कार्रवाई और भविष्य की रणनीति बताएगी केंद्र सरकार
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

मोर्टार शेल, file - फोटो : संवाद

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : कुपवाड़ा में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी की। इससे एक दिन पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। पढ़ें पूरी खबर...

अब्बास अराघची, एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ. एस. जयशंकर

India-Iran: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा
भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह आज अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों भारत और ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के बाद ईरानी विदेश मंत्री अराघची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर

तीन धमाकों के बाद अमृतसर और जालंधर में ब्लैक आउट
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार देर रात पंजाब के अमृतसर में तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। जालंधर व लुधियाना में भी ब्लैक आउट की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई वीडियो

US: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए ट्रंप ने की मदद की पेशकश
भारत ने पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके के नौ ठिकानों पर हमला करके लिया है। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि अगर वह मदद के लिए कुछ कर सकते हैं, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान अब एक-दूसरे पर हमला करना बंद कर दें। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

सिंगापुर सहित कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; कहा- संघर्ष वाले इलाकों की न करें यात्रा
भारत ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए सिंगापुर और अमेरिका सहित कई देशों ने अपने लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से भारत और पाकिस्तान के संघर्ष वाले इलाकों की यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

वेटिकन की यात्रा - फोटो : Instagram

New Pope:  सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलता दिखा काला धुआं
रोमन कैथोलिक चर्च के लिए नए पोप का चुनाव करने के लिए आयोजित सम्मेलन में सिस्टिन चैपल की चिमनी से बुधवार की शाम को काला धुआं निकलता दिखा, जो यह इस बात का सूचक था कि कार्डिनल्स की ओर से आयोजित किए गए पहले मतदान का फैसला नहीं हो सका है। बता दें कि हजारों श्रद्धालु सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा हुए। सभी अंत में चैपल की छत पर बने चिमनी से निकलने वाले धुएं की प्रतीक्षा कर रहे थे। धर्माध्यक्ष गुप्त मतदान में ईश्वरीय मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन काला धुआं निकलने के बाद पता चल गया कि पोप का चयन नहीं हो पाया है। इस बीच, सीरिया में वेटिकन के राजदूत कार्डिनल मारियो जेनारी ने कहा कि अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : ANI

KKR vs CSK: चेन्नई ने दिया केकेआर की उम्मीदों को झटका
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। बुधवार को ईडेन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...

शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Report: सब्जियों के भाव घटने से घर में पकाई जाने वाली शाकाहारी थाली 4% सस्ती
सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट से घर में पकाई जाने वाली शाकाहारी थाली सालाना आधार पर अप्रैल में चार फीसदी सस्ती होकर 26.3 रुपये पर आ गई है। मासिक आधार पर इसमें एक फीसदी की कमी आई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक साल में टमाटर की कीमतें 34 फीसदी घट गई हैं। आलू के भाव 11 फीसदी और प्याज के भाव 6 फीसदी घटे हैं। हालांकि, खाद्य तेलों के दाम में 19 फीसदी और एलपीजी सिलेंडर की कीमत में छह फीसदी की तेजी ने थाली की कीमतों में और गिरावट को रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन-2025 - फोटो : X/@WorldBank

WBLC: वर्ल्ड बैंक लैंड कॉन्फ्रेंस में भारत की स्वामित्व योजना का जलवा
भारत की स्वामित्व योजना का डंका अब विश्व बैंक भूमि सम्मेलन-2025 के प्रतिष्ठित मंच पर भी गूंज रहा है। वाशिंगटन डीसी में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने 'भूमि स्वामित्व और शासन सुधार में अच्छी प्रथाएं और चुनौतियां' विषय पर भारत की भूमि अधिकार, स्वामित्व सुधार और प्रौद्योगिकी आधारित भूमिका पर वकतव्य दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें