फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पुरी में उमड़ेंगे 10 लाख श्रद्धालु, पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में खुदाई कर रहा चीन

Sun, 07 Jul 2024 06:50 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

ओडिशा के पुरी में रविवार को वार्षिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल मई में हिंसा भड़कने के बाद से तीसरी बार राहुल गांधी राज्य का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी में रविवार को वार्षिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के अनुमान है।  रथ यात्रा 2024 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार तड़के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में 'मंगला आरती' की। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल मई में हिंसा भड़कने के बाद से तीसरी बार राहुल गांधी राज्य का दौरा करेंगे। मणिपुर कांग्रेस प्रमुख के. मेघचंद्र ने इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में खुदाई शुरू की है। उपग्रह की मदद से दुनिया के कई प्रमुख भौगोलिक इलाकों पर नजर रखने वाली संस्था- ब्लैकस्काई की तरफ से जारी कुछ तस्वीरों के विश्लेषण से पता लगा है। भारत के बड़े हिस्से में जुलाई के पहले हफ्ते हुई भारी वर्षा ने जून की कमी की भरपाई कर दी है, जिससे मानसून वर्षा अधिशेष श्रेणी में आ गया है। लेकिन कई पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ आ गई।
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा की तैयारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Lord Jagannath Rath Yatra: पुरी में उमड़ेंगे 10 लाख श्रद्धालु; गुजरात में अमित शाह ने भी की मंगला आरती
ओडिशा के पुरी में रविवार को वार्षिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के अनुमान है।  रथ यात्रा 2024 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार तड़के अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में 'मंगला आरती' की। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी - फोटो : ANI

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का आज मणिपुर का दौरा 

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले साल मई में हिंसा भड़कने के बाद से तीसरी बार राहुल गांधी राज्य का दौरा करेंगे। मणिपुर कांग्रेस प्रमुख के. मेघचंद्र ने इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की यात्रा की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

अमीबा - फोटो : istock

चिंताजनक: केरल में अमीबा का चौथा मरीज; स्वास्थ्य विभाग ने दिया निर्देश- नदी,तालाबों से रहें दूर 
केरल में एक और बच्चा दिमाग खाने वाले अमीबा संक्रमण की चपेट में आ गया है। शनिवार को पयोली जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 14 साल के बच्चे की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। यह केरल में चौथा मामला है। तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

Monsoon: जुलाई की शुरुआत में भारी बारिश से मानसून की कमी पूरी, पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ आई
भारत के बड़े हिस्से में जुलाई के पहले हफ्ते हुई भारी वर्षा ने जून की कमी की भरपाई कर दी है, जिससे मानसून वर्षा अधिशेष श्रेणी में आ गया है। लेकिन कई पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ आ गई। यह जनकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

पैंगोंग झील - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

चीन: पैंगोंग झील के पास चीनी सेना कर रही खुदाई, US की उपग्रह तस्वीरों का दावा
चीन के नापाक मंसूबे एक बार फिर सामने आए हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में खुदाई शुरू की है। उपग्रह की मदद से दुनिया के कई प्रमुख भौगोलिक इलाकों पर नजर रखने वाली संस्था- ब्लैकस्काई की तरफ से जारी कुछ तस्वीरों के विश्लेषण से पता लगा है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास खुदाई कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

जो बाइडन - फोटो : ANI

US: ओबामा के पूर्व सलाहकार ने कहा- बाइडन को राष्ट्रपति की दौड़ से हट जाना चाहिए 
ओबामा के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डेविड एक्सेलरोड ने जो बाइडन से अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर होने के लिए कहा है।  एक्सेलरोड ने बाइडन कौ बढ़ती उम्र और उनके प्रदर्शन का हवाला दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

कनिष्क नारायण - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

Kanishk Narayan: बिहार से ब्रिटेन की संसद पहुंचे भारतवंशी कनिष्क, लेबर पार्टी से बने सांसद 
ब्रिटेन के आम चुनाव में वेल्स से लेबर पार्टी उम्मीदवार के रूप में भारतवंशी कनिष्क नारायण ने जीत हासिल की है। नारायण बिहार के मुज्जफरपुर से संबंध रखते हैं। करीब दो महीने पहले कनिष्क अपने परिवार के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आए थे। पढ़ें पूरी खबर...

मार्क रट - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

सादगी: 14 साल नीदरलैंड के PM रहे मार्क रट, सत्ता सौंपकर साइकिल पर विदा 
सादगी हो तो ऐसी। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री रट ने हेग स्थित अपने कार्यालय से अनोखे अंदाज में साइकिल चलाकर पीएमओ से विदाई ली। 14 साल के कार्यकाल के बाद रट ने प्रधानमंत्री का पदभार पूर्व खुफिया प्रमुख डिक शूफ को सौंप दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

Russia-India: पीएम मोदी के दौरे से रूस को बड़ी उम्मीदें, राष्ट्रपति पुतिन के साथ वैश्विक मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने को कहा कि रूस को उम्मीद है कि पीएम मोदी यात्रा महत्वपूर्ण और व्यापक होगी जो दोनों देशों के संबंधों के लिए बहुत अहम है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

लालदुहोमा और नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

Mizoram: 'बांग्लादेशी शरणार्थियों को वापस नहीं भेज सकते'; सीएम ने PM मोदी से कहा- मिजोरम की स्थिति समझे केंद्र
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को केंद्र से पड़ोसी बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों को आश्रय देने के मामले में मिजोरम की स्थिति को समझने का आग्रह किया। राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2022 से बांग्लादेश से करीब 2,000 ‘जो’ जातीय लोगों ने मिजोरम में शरण ली है। पढे़ं पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें