सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों में कटौती करने की तैयारी में है। मोदी सरकार सोमवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड अधिनियम-1954 में संशोधन के लिए विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है। सेना के तीनों अंगों के अधिकारी आज वित्तीय योजनाओं को लेकर एक अहम बैठक करेंगे। इस शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे। गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) को आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार आज को लोकसभा में एक विधेयक पेश करेगी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को लोकसभा में विधेयक पेश करेंगे।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारतीय संसद
- फोटो : पीटीआई
Waqf Law: किसी संपत्ति को अपना घोषित नहीं कर सकेंगे वक्फ बोर्ड, घटेंगी शक्तियां
केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों में कटौती करने की तैयारी में है। निकट भविष्य में वक्फ बोर्ड पहले की तरह किसी भी संपत्ति को स्वेच्छा से अपनी संपत्ति नहीं घोषित कर पाएंगे। उन्हें अपने बोर्डों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
Liquor Scam : मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिसोदिया की याचिका पर अपना जवाब दाखिल कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
बादल फटने के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
Weather: पांच राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में रविवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में फंस गए। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पड़वबल के पास मलबा आने से बंद हो गया। इससे कश्मीर घाटी का लद्दाख से संपर्क टूट गया। पढ़ें पूरी खबर...
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
Paris Olympics Day 10 Schedule: लक्ष्य से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद
भारत के लिए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन सोमवार को कांस्य पदक जीत सकते हैं। लक्ष्य को रविवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह अभी भी देश के लिए कांस्य पदक जीत सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : बासित जरगर
Alert Amarnath Yatra : आज अमरनाथ यात्रियों का जत्था न आएगा... और न जाएगा, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। किसी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए सोमवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
राजेंद्र नगर में पीजी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला पड़ताल: दिल्ली में पोर्टा केबिन बने पीजी, खतरे में होनहारों की जान; अभ्यर्थी बुन रहे सपनों की उड़ान
छोटे-छोटे पीजी व कमरों में लगे देश-विदेश के नक्शे। स्टडी टेबल, उस पर अशोक स्तंभ, अखबार, किताबें रखी हैं। एक बेड, जिसमें ठीक से सोने की भी जगह नहीं है। ऐसी परिस्थितियों में अभ्यर्थी कमरे में अपना पूरा संसार बसाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सीडीएस अनिल चौहान
- फोटो : ANI
Defence: तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों की बैठक आज
सेना के तीनों अंगों के अधिकारी आज वित्तीय योजनाओं को लेकर एक अहम बैठक करेंगे। बैठक का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण सुनिश्चित करना है। इस शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे। इस दौरान थल सेना, वायुसेना और नौसेना के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश में हिंसा और पीएम शेख हसीना
- फोटो : ani
Bangladesh: हिंसा भड़कने से 95 से अधिक मौतें, कर्फ्यू की घोषणा
बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रविवार शाम छह बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। बांग्लादेश में जारी ताजा हिंसा में 95 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
Bihar News : करंट लगने से एक साथ नौ लोगों की मौत
बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की है। ग्रामीणों का कहना है कि डीजे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन
- फोटो : एएनआई
चिंताजनक: 14 वर्ष में दुनिया में तीन गुना बढ़े विरोध-प्रदर्शन
दुनियाभर में 2006 के बाद विरोध-प्रदर्शनों की संख्या तीन गुना से अधिक बढ़ गई है। इन बढ़ते हुए विरोध प्रदर्शनों का कारण राजनीति, कृषि, सरकारी या गैर सरकारी अन्याय, असमानता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे हैं। पढ़ें पूरी खबर...