पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। बीती रात लगातार 9वें दिन उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी। बीती रात पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। इसके अलावा, मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति लगभग एक सप्ताह तक रहेगी। आठ मई तक गरज वाले बादल, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश दो से चार घंटे तक के लिए होगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-ताइबा के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां की सेना की मिलीभगत का खुलासा हुआ है। एनआईए ने कश्मीर घाटी के करीब 20 ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) की पहचान की है। इन पर हमलावर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। एजेंसी इन सभी से पूछताछ कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। बीती रात लगातार 9वें दिन उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी। बीती रात पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Weather : आज भी बारिश का यलो अलर्ट, 8 मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति लगभग एक सप्ताह तक रहेगी। आठ मई तक गरज वाले बादल, बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश दो से चार घंटे तक के लिए होगी। पढ़ें पूरी खबर...
पहलगाम हमला: साजिश में पाकिस्तानी सेना-ISI भी शामिल, मोबाइल का डाटा खंगाल रही NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-ताइबा के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और वहां की सेना की मिलीभगत का खुलासा हुआ है। एनआईए ने कश्मीर घाटी के करीब 20 ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) की पहचान की है। इन पर हमलावर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। एजेंसी इन सभी से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान पर आर्थिक शिकंजा कसेगा भारत: IMF से ऋण समीक्षा की मांग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठा चुका भारत अब आतंकवाद के पनाहगाह पर आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। इस रणनीति के तहत भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दिए गए ऋणों की समीक्षा करने को कहा है। साथ ही उसने पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में शामिल कराने की कोशिश भी शुरू कर दी है। एफएटीएफ की ग्रे सूची में शामिल होने और आईएमएफ के ऋण मंजूरी नहीं देने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Prince Harry: बीमार पिता की खातिर परिवार से सुलह चाह रहे प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी ब्रिटिश शाही परिवार से सुलह चाहते हैं, लेकिन उनके पिता किंग चार्ल्स उनसे बात नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को बीबीसी से हैरी ने कहा कि उनके पिता कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि किंग चार्ल्स कितने समय तक जीवित रहेंगे। इसलिए वह अतीत की सारी बातें भुलाकर शाही परिवार से सुलह करना चाहते हैं। हैरी ने कहा, जीवन अनमोल है। मुझे नहीं पता कि मेरे पिता के पास और कितना समय है। वह मुझसे बात नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी मैं उनसे सुलह करना चाहूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
Rain Records : दिल्ली में 124 साल में मई माह के दौरान दूसरी सर्वाधिक बारिश
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश ने कहर ढाया। सैकड़ों पेड़ गिर गए, जगह-जगह खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप रही और कई जगह घर ढह गए। वर्षा जनित हादसों में आठ लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रात 2:30 बजे से सुबह 8:30 बजे के बीच 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मई माह में 1901 के बाद 24 घंटे के दौरान दूसरी सर्वाधिक बारिश है। दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। बारिश के कारण मां और तीन बच्चों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर...
NEET: नीट पेपर लीक में MBBS के 26 छात्र दोषी, निलंबन का आदेश
नीट पेपर लीक मामले में एमबीबीएस के 26 छात्र दोषी पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया है। इनके अलावा, 14 छात्रों का प्रवेश भी रद्द किया गया है। इन्हें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला था। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों को जारी आदेश में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की सिफारिश का हवाला देते हुए कहा है, सभी दोषी छात्रों को निलंबित किया जाए। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल प्रवेश परीक्षा के कुछ प्रश्न पत्र और उनके उत्तर टेलीग्राम पर जारी हुए थे। पेपर लीक की जांच में सीबीआई ने दोषी एमबीबीएस के 26 छात्रों की पहचान की है। इनके अलावा, 14 अन्य छात्र हैं, जिनका परीक्षा में व्यवहार अनुचित था। इनके प्रवेश को अमान्य करार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से अपील, एलन मस्क के DOGE को सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों तक दें पहुंच
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को सुप्रीम कोर्ट से एक अपील की, जिसमें कहा गया है कि एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को अमेरिका के लाखों लोगों के निजी डेटा वाले सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों तक पहुंचने की अनुमति दी जाए। यह अपील मैरीलैंड के एक न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ की गई है, जिसमें उन्होंने संघीय गोपनीयता कानूनों के तहत मस्क की टीम की सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
Bhopal Love Jihad: फरहान की शिकार दो पीड़िता शादीशुदा, घर बचाने को FIR में हिचक रहीं
राजधानी भोपाल की कोकता क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनकर लव जिहाद और ब्लैकमेल करने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। फरहान वर्ष 2017 से उस कॉलेज में पढ़ना शुरू किया है। हालांकि पहली और दूसरी एफआईआर कराने वाली युवतियों का संपर्क फरहान से अप्रैल 2022 में जहांगीराबाद स्थित हामिद के कमरे में हुआ था। अब तक जो पीड़िताएं पुलिस के सामने आई हैं उनके आधार पर फरहान अप्रैल 2022 से लव जिहाद का गिरोह चलाकर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन अब और चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
Rating : स्मार्टफोन और टैबलेट कंपनियों को देनी अपने उत्पादों की मरम्मत की रेटिंग
उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट निर्माता कंपनियों के लिए अपने उत्पादों की मरम्मत के बाद उन्हें रेटिंग देना अनिवार्य कर सकती है। कंपनियों को यह रेटिंग 'मरम्मत योग्यता सूचकांक' पर देनी होगी। इससे उपभोक्ताओं के लिए उस उत्पाद को खरीदने के बारे में सही निर्णय कर पाना आसान हो जाएगा। इसके लिए सरकार की एक समिति ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत क्षमता से संबंधित रेटिंग व्यवस्था शुरू करने की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की। पढ़ें पूरी खबर...
GT vs SRH: गुजरात ने प्लेऑफ के लिए बढ़ाए कदम, तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पढ़ें पूरी खबर...