चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के पीछे के कारणों पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम में जो हुआ, वह घोर क्रूरता थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के पीछे सोच यह थी कि पाकिस्तान से राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोका जाए। उसे भारत को आतंकवादी गतिविधियों का बंधक नहीं बनाना चाहिए। भारत अब आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल की छाया में नहीं रहने वाला। इसके अलावा, आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। इसके अलावा, सरकार संसद के अगले सत्र में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में घिरे न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार सभी दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
CDS: ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस बोले- पाकिस्तान को आठ घंटे में घुटनों पर लाए
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के पीछे के कारणों पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम में जो हुआ, वह घोर क्रूरता थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के पीछे सोच यह थी कि पाकिस्तान से राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोका जाए। उसे भारत को आतंकवादी गतिविधियों का बंधक नहीं बनाना चाहिए। भारत अब आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल की छाया में नहीं रहने वाला। उन्होंने फिर दोहराया कि पेशेवर सैन्य बलों पर असफलताओं और नुकसानों का कोई असर नहीं होता। नुकसान महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण हैं। पढ़ें पूरी खबर...
PBKS vs RCB Live Score: फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब को 191 रन का लक्ष्य दिया
आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही हैं। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। पंजाब को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में 191 रन बनाने होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
नकदी विवाद: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाएगी सरकार
सरकार संसद के अगले सत्र में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में घिरे न्यायाधीश के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार सभी दलों के बीच सहमति बनाने का प्रयास करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर: IAF की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के 6 लड़ाकू और एक C-130 विमान हुए थे नष्ट
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ओर से पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई का विश्लेषण किया गया है। इसमें सामने आया है कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) के छह लड़ाकू विमान, दो महंगे हवाई जहाज, 10 से ज्यादा मानवरहित लड़ाकू वाहन (यूसीएवी), एक सी-130 परिवहन विमान और कई क्रूज मिसाइलें भारतीय मिसाइल हमलों में तबाह कर दी गईं। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव, दरोगा के लिए आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट
प्रदेश सरकार ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का फैसला लिया है। हालांकि यह छूट केवल एक बार प्रदान की जाएगी और भविष्य में किसी प्रकरण में इसे दृष्टांत नहीं माना जाएगा। गृह विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2023 में सिपाही भर्ती में भी अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
Bhopal: ट्रंप के फोन पर नरेंद्र मोदी ने किया सीजफायर: राहुल गांधी
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को लेकर कहा कि इन पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर... करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी का ये बयान एक्स पर शेयर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम
आईपीएल 2025 का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया और दर्शकों ने तिरंगा लहराकर सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...
Kamal Haasan: कमल हासन को HC से झटका, कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी 'ठग लाइफ'
कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए कमल हासन के बयान पर अब मामला बढ़ता जा रहा है। अपने बयान पर माफी न मांगना कमल हासन को महंगा साबित हुआ है। जिसका खामियाजा उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को उठाना पड़ा है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ अब फिलहाल 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक फिल्म के कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
'वन नेशन वन हसबैंड' पर सियासी बवाल: पंजाब सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
बीजेपी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। बीजेपी ने मांग की है कि सीएम मान को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। बीजेपी नेताओं ने भगवंत मान के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर, जो एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान था, उस पर पंजाब के सीएम की टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है। बीजेपी ने इसे पंजाब सरकार की विफलता और असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया। पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11 में 10 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए अन्नापूर्णा भवनों का निर्माण अब राजकोषीय बचत से कराया जा सकेगा। इसके लिए लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। अब मनरेगा के अलावा राज्य वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि, बुंदेलखंड विकास निधि और अन्य किसी राज्य या केंद्र सरकार की योजना (जिसमें इनका निर्माण हो सकता है) के माध्यम से इन भवनों का निर्माण कराया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...