फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे क्वाड नेता, ज्ञानवापी मामले में आएगा फैसला, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Tue, 24 May 2022 06:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में आज क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। वहीं, वाराणसी जिला जज की अदालत आज फैसला सुनाएगी कि ज्ञानवापी मामले से जुड़ी किस याचिका पर पहले सुनवाई होगी। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और दलीलें सुनने के बाद सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही दिल्ली के कुतुब मीनार में पूजा अर्चना करने का अधिकार दिए जाने की याचिका पर आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
QUAD Nations Leaders - फोटो : ANI

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और प्रगाढ़ करने पर आज चर्चा करेंगे क्वाड नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में आज क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया व जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। बैठक में मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से दीर्घकालिक रणनीतिक आधार तैयार करने तथा यूक्रेन पर रूस के हमले जैसे मुद्दों के केंद्र में रहने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
ज्ञानवापी मामले में आज फैसला। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में आज आ सकता है फैसला
वाराणसी जिला जज की अदालत मंगलवार को फैसला सुनाएगी कि ज्ञानवापी मामले से जुड़ी किस याचिका पर पहले सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत में तकरीबन 45 मिनट तक दोनों पक्षों की बहस और दलीलें सुनने के बाद सोमवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
कुतुब मीनार - फोटो : अमर उजाला
कुतुब मीनार मामले में साकेत कोर्ट में सुनवाई आज
दिल्ली के कुतुब मीनार में पूजा अर्चना करने का अधिकार दिए जाने की याचिका पर आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता हरिशंकर जैन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि कुतुब मीनार में 27 मंदिरों के 100 से अधिक अवशेष मौजूद हैं। इसलिए एक बार फिर हिंदुओं को यहां पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
दिल्ली में प्रह्लादपुर पुल के नीचे भरा पानी, सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरे, कई रास्तों पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली-एनसीआर में देर रात हुई तेज बारिश, आज भी आफत लाएगी आंधी
मानसून पूर्व की पहली बारिश और आंधी से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से भी राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में देर रात को हुई बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। मौसम में बदलाव के मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले पांच दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उधर, यूपी में सोमवार को आंधी की वजह से हुए हादसों में 18 लोगों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
अखिलेश यादव और सीएम योगी। - फोटो : पीटीआई

यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से
राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन 31 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी। बता दें, राज्यसभा में यूपी से 31 सांसद हैं। इनमें से 11 सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : amar ujala
दिल्ली में आज 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम केजरीवाल
दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी में वातानुलित इलेक्ट्रिक बसों में सफर का मौका मिलेगा। आज सीएम केजरीवाल 150 ई बस सेवा की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर-37 डिपो से अलग-अलग मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही राजघाट-2 डिपो सहित ई बसों के लिए तैयार तीन डिपो से बसों के परिचालन की शुरुआत होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
यूजीसी। - फोटो : पीटीआई

उच्च शिक्षा में अब होगा लर्निंग आउटकम पर आधारित एक क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क
देश भर की उच्च शिक्षा में अब लर्निंग आउटकम पर आधारित एक क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेशनल हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएचईक्यूएफ) के तहत पूर्व के 5 से 10 लेवल को कम करके 4.5 से 8 लेवल में तब्दील करने जा रहा है। यह चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम से लेकर पीएचडी तक लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
Gautam Adani, Karuna Nundy, Khurram parvez - फोटो : ANI-TIME
टाइम पत्रिका ने जारी की 2022 के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची
टाइम पत्रिका की 2022 के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता करुणा नंदी, कारोबारी गौतम अदाणी और प्रख्यात कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को शामिल किया गया है। यह सूची छह श्रेणियों में विभाजित की गई है। ये श्रेणियां आइकंस, पायनियर्स, टाइटंस, आर्टिस्ट्स, लीडर्स और इनोवेटर्स हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
vinay kumar saxena - फोटो : फाइल फोटो
अनिल बैजल की जगह लेंगे विनय सक्सेना
अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
चीन से लीक हुए ऑडियो में कई चौंकाने वाले खुलासे। - फोटो : अमर उजाला।
बाइडन ने दी चीन को धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को क्वाड समिट के लिए जापान पहुंचे। माना जा रहा है कि बैठक में चारों देश- अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र और चीन की दादागिरी से निपटने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर बात करेंगे। हालांकि, बाइडन ने टोक्यो पहुंचते ही समिट को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने सीधे ताइवान का मुद्दा उठाते हुए चीन को चेतावनी जारी कर दी। पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : PTI

यूक्रेन ने तीन माह बढ़ाया मार्शल लॉ
रूस-यूक्रेन युद्ध के 89वें दिन रूस ने दोनबास समेत पूर्वी यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं। उसने दोनबास क्षेत्र में अपना विस्तार करने के लिए तोप और मिसाइल हमले बढ़ा दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन ने रूसी युद्ध को देखते हुए मॉर्शल लॉ को तीन माह और बढ़ाकर 23 अगस्त तक कर दिया है। इस बीच, पोलैंड के राष्ट्रपति ने कीव पहुंचकर यूरोपीय संघ (ईयू) में उसके शामिल होने की इच्छा का समर्थन किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
गूगल-फेसबुक - फोटो : अमर उजाला

गूगल-फेसबुक के डिजिटल विज्ञापन कारोबार के लिए अमेरिका बना रहा नया कानून
गूगल, फेसबुक सहित बड़ी टेक कंपनियों के विज्ञापन कारोबार को तोड़ने के लिए अमेरिकी सांसदों ने सीनेट में नया विधेयक रखा है। यह कानून बना तो कई प्रकार के डिजिटल विज्ञापन देने के लिए ‘एक्सचेंज’ चला रहीं और सालाना 2,000 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर रहीं टेक कंपनी को अपना कारोबार कई कंपनियों में तोड़ना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें