फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कनाडा में सिख नेता रिपुदमन मलिक की गोली मारकर हत्या, वयस्कों को आज से मुफ्त लगेगी एहतियाती खुराक, पढ़ें अहम समाचार

Fri, 15 Jul 2022 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साल 1985 के कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह कनाडा के सरे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। आज से आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों खासतौर से उत्तरी, दक्षिणी व सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
रिपुदमन सिंह मलिक की फाइल फोटो और जलती कार। - फोटो : फाइल फोटो
कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मारकर हत्या
साल 1985 के कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गुरुवार सुबह कनाडा के सरे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या उस समय हुई, जब वह अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

सभी वयस्कों को आज से मुफ्त लगेगी एहतियाती खुराक
केंद्र सरकार ने आज से सभी वयस्कों के लिए कोविड टीकों की एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया है। 15 जुलाई से आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर अगले 75 दिनों तक मुफ्त एहतियाती खुराक के लिए अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई थी। सरकारी केंद्रों पर सभी वयस्कों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
भारी बारिश - फोटो : पीटीआई

गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी
गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई इलाकों खासतौर से उत्तरी, दक्षिणी व सौराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। लगातार झमाझम बारिश के कारण पूर्णा और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नवसारी शहर के अलावा बिलिमोड़ा व अन्य इलाकों में घुटनों तक पानी है। वंसदा तालुका में सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में 394 एमएम बारिश दर्ज की गई। एनडीआरएफ ने तापी और वडोदरा जिले में सुबह 45 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीयूईटी-यूजी परीक्षा का प्रथम चरण आज से शुरू
देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के प्रथम संस्करण की शुरुआत आज से होगी। परीक्षा के लिए भारत और विदेशों में 510 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। सीयूईटी के लिए 14.9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।  इस परीक्षा में पास छात्र देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर प्रवेश ले सकेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) परीक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की जांच कर रही है। भारत और विदेश के 510 केंद्रों पर परीक्षा होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह से जुड़े आठ मामलों पर सुनवाई आज
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अलग-अलग पक्षकारों के आठ मामलों पर सुनवाई होगी। सुनवाई होने वाले केसों में मुख्य रूप से रंजना अग्निहोत्री, राजेंद्र माहेश्वरी व महेंद्र प्रताप सिंह के केस शामिल हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह प्रकरण में विभिन्न पक्षकारों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर दावा किया है। अदालत में सभी मामलों की सुनवाई की जा रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : ANI

राजभर आज कर सकते हैं सपा से गठबंधन समाप्त करने का एलान
एमएलसी चुनाव के बाद से ही सपा अध्यक्ष से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को सपा से गठबंधन समाप्त करने का एलान कर सकते हैं। हालांकि उनका कहना है कि फिलहाल वह राष्ट्रपति के चुनाव में सुभासपा के रुख को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।  लेकिन सूत्रों का कहना है राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई बैठक में सपा अध्यक्ष द्वारा न बुलाए जाने के बहाने राजभर गठबंधन को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में आज भी होगी सुनवाई
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन के मुकदमे में जिला जज की अदालत में गुरुवार को हिंदू पक्ष ने तीसरे दिन भी दलीलें जारी रखीं। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की नजीरों का हवाला देते हुए अदालत में कहा कि देवता की संपत्ति एक बार उनके पक्ष में निहित हो गई, उसके बाद कभी समाप्त नहीं होगी। कयामत आने तक वह संपत्ति देवता के नाम पर ही चलती रहेगी। अदालत ने बहस जारी रखते हुए सुनवाई की तारीख 15 जुलाई नियत की है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मेधावियों का सम्मान
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अमर उजाला ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सम्मानित करेंगे। पूरे प्रदेश से 84 बच्चे सम्मान समारोह के लिए राजधानी पहुंच गए हैं। इन मेधावियों में प्रत्येक जिले के टॉपर शामिल हैं। आईएसबीटी के पास सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में आज सुबह 11 बजे मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सीएम धामी और विशिष्टि अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी। - फोटो : ANI

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने इस्तीफे की घोषणा की
इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने गुरुवार को कहा कि उनके सत्तारूढ़ गठबंधन में एक पार्टी द्वारा विश्वास मत में भाग नहीं लेने के बाद वह देश के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देंगे। गुरुवार को द्राघी के गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टियों में से एक 'फाइव स्टार मूवमेंट'  के सीनेटरों ने विश्वास प्रस्ताव में भाग लेने से परहेज किया, जो इटली की सरकार को संकट में डाल सकता है और यहां तक कि इसके पतन का कारण बन सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
श्रीलंका में प्रदर्शन हुआ तेज - फोटो : ANI
श्रीलंका में अहम सरकारी इमारतों से हटेंगे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कुछ अहम प्रशासनिक इमारतों को खाली करने का फैसला किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा हम जगह बदलेंगे लेकिन प्रदर्शन जारी रहेंगे और लक्ष्यों को हासिल कर लेने तक ये नहीं रुकेंगे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर 9 जुलाई को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर कब्जा जमा लिया था।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 100 रन से हराया
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 100 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अब तीसरा मैच ही निर्णायक साबित होगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन बनाए थे। भारत के लिए यह लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन रीसी टॉप्ली के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें