Weather: दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
31 मई का मौसम और IMD का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार 31 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
US-Iran Tensions: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने हेलफायर मिसाइल से ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को रोका
होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर जा रहे एक व्यापारी जहाज को मिसाइल हमले से रोक दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, गाम्बिया के झंडे वाला मालवाहक जहाज एम/वी लियान स्टार ओमान की खाड़ी के रास्ते एक ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था। अमेरिकी सेना ने जहाज को 20 से अधिक बार चेतावनी दी, लेकिन चालक दल ने निर्देशों का पालन नहीं किया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र ने लगाया नया शुल्क, 1 जून से प्रभावी होंगी नई दरें
पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर लगेगा नया शुल्क
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी है। ये नई दरें 1 जून 2026 से अगले 15 दिनों के लिए लागू होंगी। सरकार ने यह कदम देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला: नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को एक बार फिर अदालत पर भड़क उठे। उन्होंने संघीय न्यायाधीश को ट्रंप विरोधी और नफरत करने वाला बताया। इस न्यायाधीश ने केनेडी सेंटर के मरम्मत काम पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने कहा कि देश का यह बड़ा कला केंद्र अब जल्द ही बंद हो जाएगा। उन्होंने डर जताया कि यह केंद्र शायद फिर कभी नहीं खुलेगा। ट्रंप इस केंद्र को दो साल के लिए पूरी तरह बंद करना चाहते थे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Himachal Pradesh: चंबा में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत
हिमाचल प्रदेश में हादसा
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: कहा- घायल अभिषेक के इलाज में अस्पताल ने की कोताही, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला
- फोटो : एक्स/एएनआई
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर गहरा दुख जताया है। शनिवार रात संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए, बल्कि अस्पताल में अभिषेक के इलाज को लेकर बनी परिस्थितियों पर भी गंभीर आपत्ति जताई। ममता ने आरोप लगाया कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि पर हमला किया गया और बाद में उनके इलाज को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल बनाया गया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Saket Building Collapse News: छह मंजिला इमारत ढही, 15 निकाले गए; 80 से ज्यादा के मलबे में दबे होने की आशंका
दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत गिरी
- फोटो : ANI
देर रात तक 15 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका था। घायलों में 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव अभियान देर रात तक युद्धस्तर पर जारी है।अभी भी 80 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। रेस्क्यू जारी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
नेशनल ओलंपियाड्स: टॉप-3 चैंपियंस को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का मौका, लकी ड्रॉ से होगी विजेताओं की घोषणा
नेशनल ओलंपियाड्स
- फोटो : Amar Ujala Graphics
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2026–27 इस वर्ष चैंपियन अवार्ड लेकर आया है, जिसके अंतर्गत नेशनल ओलंपियाड्स के टॉप-3 चैंपियंस को अपने एक अभिभावक के साथ यूरो स्पेस सेंटर की शैक्षणिक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यह पहल केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्रदान करने का प्रयास है। चैंपियंस अवार्ड नेशनल ओलंपियाड्स का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी समग्र शैक्षणिक क्षमता का परिचय देते हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
RCB vs GT Weather Forecast: क्या आईपीएल फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे? जानें अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
आरसीबी बनाम गुजरात
- फोटो : IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम आईपीएल में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिए रविवार को मैदान में उतरेगी। उसके सामने गुजरात टाइटंस की कड़ी चुनौती होगी, जिससे इस मुकाबले में दो अलग-अलग खेल शैलियों की टक्कर देखने को मिलेगी। आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है, तो वहीं टाइटंस ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
Exclusive: ‘पता नहीं ‘एनिमल’ में लोगों ने क्या देखा?’ फैंस के प्यार पर बोले बॉबी; पिता धर्मेंद्र पर कही ये बात
बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल ने पहली बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम किया है। अनुराग के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? बाॅबी अगर एक्टर नहीं होते तो क्या होते? और विलन बनकर बॉबी को कितना मजा आ रहा है? इन सभी सवालों के जवाब उन्होंने इस इंटरव्यू में दिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...