देश दुनिया की बड़ी खबरों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गाजियाबाद दौरा सर्वाधिक चर्चित रहा। इसके अलावा मौसम विभाग की चेतावनी सबसे अहम हेडलाइन बनी। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी से आज उठने वाले चक्रवाती तूफान मोंथा का कहर तीन दिनों तक दिख सकता है। इसके अलावा लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना पूजा और व्रतियों की तैयारियों की खबरें भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एशियाई देशों की यात्रा और खेल जगत में महिला विश्वकप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला सुर्खियों में है। कारोबार जगत में अमेरिकी टैरिफ एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, कनाडा में दुष्प्रचार पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस देश पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया है। दिवंगत खगोल वैज्ञानिक नार्लीकर को विज्ञान रत्न पुरस्कार, मुंबई में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश भी सुर्खियों में है, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि पॉक्सो कानून लिंग-निरपेक्ष है या नहीं, अदालत इस पहलू का परीक्षण करेगी। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के औद्योगिक घराने पर एलआईसी को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया और पूर्व LIC प्रमुख का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने एलआईसी में सरकारी हस्तक्षेप की खबरों का खंडन किया है। मनोरंजन जगत में निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कन्फर्म करने वाले कलाकार भुवन बाम की खबर ने भी सबका ध्यान खींचा। इन खबरों के अलाबा बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों से जुड़ी राजनीतिक खबरें भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
इन खबरों ने भी खींचा ध्यान:
Chhath Puja 2025 Kharna Wishes: छठ पर्व के दूसरे दिन प्रियजनों को इन शुभ संदेशों से दें खरना की शुभकामनाएं
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना की परंपरा है, जिसे लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन गुड़ की खीर, आटे की रोटी और मौसमी फलों का महाप्रसाद बनाया जाता है और छठी मइया को भोग लगाया जाता है। भक्त पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर इस प्रसाद को बनाते हैं और शाम के समय सूर्य देव की आराधना के बाद यह प्रसाद छठी मइया को अर्पित किया जाता हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Weather: बंगाल की खाड़ी से आज उठेगा चक्रवाती तूफान मोंथा, तीन दिन बना रहेगा खतरा
बंगाल की खाड़ी से आज उठेगा चक्रवाती तूफान मोंथा
- फोटो : ANI
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब तेजी से मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में यह चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप ले लेगा। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
US: पुतिन, शी जिनपिंग और हमास को लेकर क्या बोल गए ट्रंप? एशिया दौरे के दौरान अपने भावी रुख पर दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : Ani Photos
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया के गाजा में शांति भंग होने पर हमास के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष, अमेरिका-चीन संबंध और कोरिया में शी जिनपिंग से होने वाली बातचीत को लेकर भी अहम बयान दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOTAM: भारत के त्रिशूल से डरा पाकिस्तान, दो दिन के लिए बंद किया हवाई मार्ग
भारतीय सेना करेगी संयुक्त सैन्य अभ्यास (फाइल)
- फोटो : एएनआई
भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की तैयारी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी के बाद पड़ोसी देश ने एहतियातन कदम उठाते हुए अपने कई हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं। इस्लामाबाद ने 28 और 29 अक्तूबर के लिए नोटम (नोटिस टु एयरमेन) जारी किया है। स्पष्ट है कि उसे भारत की सैन्य ताकत का डर सता रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में जंगलराज: युवकों का लगा कि मकान रघुराज ने तुड़वाया, कार से उतारकर घसीटा; रॉड से तोड़ दीं टांगें
युवकों ने कार से उतारकर घसीटा; रॉड से तोड़ दीं टांगें (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार स्थित आली गांव में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने कार में जा रहे एक शख्स पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार का अगला शीशा तोड़ने के अलावा पीड़ित को कार से घसीटकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित रघुराज सिंह (53) की दोनों टांगें टूट गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Maharastra: डॉक्टर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सातारा में महिला डॉक्टर सुसाइड केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया गया है। सतारा जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि आरोपी बदने ने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सह आरोपी प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Terrorism: आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों का कराया जाएगा पॉलिग्राफी टेस्ट
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकियों मोहम्मद अदनान खान (दिल्ली) और मोहम्मद खान (भोपाल) का पॉलिग्राफी टेस्ट कराएगी। दोनों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मिले मोबाइल फोन में बैयाह (वफादारी की शपथ) लेने की वीडियो भी मिली है। इनके मोबाइल से करीब दो से तीन और वीडियो भी मिले। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी किस हद तक जेहादी या कट्टरपंथी बन चुके हैं इसके लिए यह टेस्ट करवाया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘सपने देखो, पूरे हो जाते हैं’, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे भुवन बाम; खुद किया कंफर्म
भुवन बाम और करण जौहर (फाइल)
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bhuvan.bam22 और @karanjohar
यूट्यूबर से अभिनेता बने भुवन बाम अब ओटीटी के बाद अब बॉलीवुड में अपने बड़े डेब्यू को तैयार हैं। पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि भुवन बाम करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अब खुद भुवन बाम ने ये कंफर्म कर दिया है और अपने इस बिग डेब्यू पर खुशी भी जताई है। भुवन ने इसे अपने लिए सपना सच होने जैसा बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
महिला विश्वकप 2025: आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया
महिला विश्वकप मुकाबले के दौरान भारतीय टीम (फाइल)
- फोटो : BCCI Women-x
महिला वनडे विश्व कप का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है और सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है। भारत ने गुरुवार को न्यूजीलैंड से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आज सेमीफाइनल से पहले भारत अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। मुकाबला नवी मुंबई में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका बनाम कनाडा: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : ANI
अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर तेज होता जा रहा है। इस घमासान को कनाडा के टैरिफ विज्ञापन ने और तूल दे दिया, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को खत्म करने की घोषणा की। वहीं अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के बयान वाले विवादित टैरिफ विज्ञापन को नहीं हटाने पर आगबबूला हुए ट्रंप ने 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर