फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा; पीएम मोदी मुंबई दौरे पर और कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा

Wed, 08 Oct 2025 06:54 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे महानगर वासियों को भूमिगत मेट्रो-3 एक्वा लाइन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 8 व 9 अक्तूबर को महाराष्ट्र में रहेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वहीं जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एक खौफनाक हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। आग सिलेंडरों तक पहुंची तो एक के बाद एक करीब 200 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। एक तरफ मध्य प्रदेश और राजस्थान में जिस फॉर्मूले पर बने कफ सिरप ने बच्चों की जान ली, उस पर केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले ही छोटे बच्चों को देने पर रोक लगाई थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 18 दिसंबर, 2023 को बाकायदा सभी राज्यों को आदेश जारी किया था कि क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट आईपी-2 मिग्रा व फिनाइलफ्राइन एचसीएल आईपी 5 मिग्रा फॉर्मूलेशन को  चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल न किया जाए। वहीं दूसरी ओर वायुसेना बुधवार को अपना 93 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं पर देश की नजर रहेगी। इस दौरान मुख्य आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। यह पहला अवसर है, जब वायुसेना इस आयोजन को दो हिस्सों में कर रही है। हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों की परेड और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का उद्बोधन होगा। जबकि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हवाई करतब का प्रदर्शन 9 नवंबर को गुवाहाटी में किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी आज करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे महानगर वासियों को भूमिगत मेट्रो-3 एक्वा लाइन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 8 व 9 अक्तूबर को महाराष्ट्र में रहेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: केमिकल टैंकर ने सिलेंडर से भरे ट्रक को मारी टक्कर

जयपुर-अजमेर हाइवे पर एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक अन्य ट्रक से टकराया - फोटो : ani

जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एक खौफनाक हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। आग सिलेंडरों तक पहुंची तो एक के बाद एक करीब 200 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों तक जा गिरे। पढ़ें पूरी खबर...

दो साल पहले जिस फॉर्मूले पर लगी थी रोक, उसी ने ले ली मासूमों की जान

ज्यादा बच्चों को कफ सिरप लिखने वाला डॉक्टर प्रवीण सोनी। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश और राजस्थान में जिस फॉर्मूले पर बने कफ सिरप ने बच्चों की जान ली, उस पर केंद्र सरकार ने दो वर्ष पहले ही छोटे बच्चों को देने पर रोक लगाई थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 18 दिसंबर, 2023 को बाकायदा सभी राज्यों को आदेश जारी किया था कि क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट आईपी-2 मिग्रा व फिनाइलफ्राइन एचसीएल आईपी 5 मिग्रा फॉर्मूलेशन को  चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल न किया जाए। पढ़ें पूरी खबर..

वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस आज

भारतीय वायुसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वायुसेना बुधवार को अपना 93 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं पर देश की नजर रहेगी। इस दौरान मुख्य आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। यह पहला अवसर है, जब वायुसेना इस आयोजन को दो हिस्सों में कर रही है। हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों की परेड और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का उद्बोधन होगा। जबकि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हवाई करतब का प्रदर्शन 9 नवंबर को गुवाहाटी में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाकर ही दम लेंगे ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी - फोटो : ANI

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है। जहां व्हाइट हाउस में उन्होने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ हल्की-फुल्की हंसी मजाक भी देखने को मिला। इस दौरान इशारों-इशारों में ट्रंप ने कनाडा को लेकर अपनी मंशा भी जाहिर कर दी। ट्रंप ने मजाक-मजाक में कार्नी से कहा कि कनाडा शायद अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है। इस पर कार्नी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप के टैरिफ के बीच आज भारत आएंगे ब्रिटिश PM स्टार्मर

पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर - फोटो : @narendramodi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार से वैश्विक अर्थव्यवस्था में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच भारत की ब्रिटेन के साथ साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत होने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर सर कीर स्टार्मर बुधवार को पहली बार भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मुंबई में प्रधानमंत्री स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। इस मुलाकात में दोनों देशों के साथ समयबद्ध कार्यक्रम विजन-2035 को आगे बढ़ाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

पीएम मोदी आज करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

500 से ज्यादा स्टार्टअप होंगे शामिल - फोटो : -India Mobile Congress
भारत एक बार फिर डिजिटल दुनिया में अपनी ताकत दिखाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (8 अक्तूबर) को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन फोरम माना जाता है, जहां भारत की तकनीकी प्रगति और डिजिटल नेतृत्व दुनिया के सामने पेश होगी। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका पाकिस्तान को देगा एडवांस मिसाइलें?

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप। (बाएं से दाएं) - फोटो : Pakistan PMO

वैश्विक मंच पर हमेशा से ही गिड़गिड़ाने वाला पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका के सामने अपना कटोरा लेकर खड़ा है। शायद इसी कारण इन दिनों अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रक्षा सौदें को लेकर एक बात खुब चर्चा में है। संभावना इस बात की तेज है कि पाकिस्तान को अमेरिका से जल्द ही एडवांस मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) मिलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में हालिया सुधार के बीच यह रक्षा सौदा चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर...

आज आजम से मिलने रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव

सपा नेता अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : संवाद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वे चार्टर प्लेन से बरेली के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर वहां से कार से रामपुर जाएंगे। अखिलेश के कार्यक्रम के मद्देनजर जहां बरेली और रामपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है, वहीं दोनों जिलों का प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। पढ़ें पूरी खबर...

शटडाउन में वेतन से वंचित रहेंगे अमेरिकी कर्मचारी?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका में लगभग एक सप्ताह से जारी शटडाउन से जहां एक तरफ लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब ये शटडाउन सरकारी कर्मचारियों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। कारण है कि ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकार बंद रहने (शटडाउन) की स्थिति में सरकारी कर्मचारियों को पिछला वेतन मिलना तय नहीं है। प्रशासन का इस मामले में कहना है कि वेतन को लेकर फैसला अब कांग्रेस पर निर्भर करेगा कि वह वेतन दे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर..

जब गौशाला में आलिया भट्ट से मिलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि केरल स्थित एक डेयरी फार्म में उनकी मुलाकात आलिया भट्ट से हुई। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

कांग्रेस की केंद्रीय समिति की आज बैठक

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज बैठक होने वाली है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला लिया जा सकता है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे डिजिटल माध्यम से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीईसी के सदस्य और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर,..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें