फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, PM मोदी करेंगे स्मरणोत्सव का शुभारंभ; भारत आएंगे ट्रंप, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 07 Nov 2025 07:06 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज की अहम खबरों में सबसे पहले बात राष्ट्रगीत वंदे मातरम की, जिसके 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में स्मरणोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी बाद पीएम मोदी बिहार और काशी दौरे पर भी रहेंगे। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 64.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, जो कि 1951 के बाद राज्य में ऐतिहासिक मतदान प्रतिशत है।  मौसम की बात करें तो पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में ठंड बढ़ गई है। कुछ दिनों में और तामपान गिरेगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आएंगे। संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा पर लगे प्रतिबंध हटा लिए हैं। खेल की खबरों की बात करें तो  टी-20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हरा दिया। वहीं मनोरंजन जगत से गुरुवार को दुखद खबर सामने आई। दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में  निधन हो गया। देश-दुनिया की अहम खबरों में और क्या-क्या है? जानें अमर उजाला के टॉप न्यूज के इस आर्टिकल में...
विज्ञापन

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे: PM मोदी आज करेंगे स्मरणोत्सव का शुभारंभ

पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सुबह करीब 9:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार चुनाव: पहले चरण में मिथक का क्षरण...ढह रही जातीय गोलबंदी

बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम छह बजे तक करीब 64.46 फीसदी मतदान हुआ है। इन 121 सीटों पर चर्चित चेहरे मैदान में हैं। इसी के साथ पहले चरण में मिथक का क्षरण हो गया और जातीय गोलबंदी ढह रही। पढ़ें पूरी खबर...

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड, कुछ दिनों में और गिरेगा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में भी सिहरन बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ हल्का कोहरा दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी तथा सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

'जल्द करूंगा भारत का दौरा', बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत सकारात्मक और अच्छी चल रही है। उन्होंने संकेत दिया कि वे जल्द भारत यात्रा पर आ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी आज पहुंचेंगे काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को काशी आएंगे और शनिवार को चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।  पढ़ें पूरी खबर...

पीओके में पाकिस्तान के विरुद्ध सड़कों पर जेन-जी

पीओके में पाकिस्तान के विरुद्ध सड़कों पर जेन-जी - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक बार फिर शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भड़क उठा है। नेपाल की तरह ही अब पीओके में भी आंदोलन की कमान जेन-जी ने संभाल ली है। पढ़ें पूरी खबर...

बचपन में ज्यादा चीनी की आदत बन सकती है उम्रभर की बीमारी

बच्चों के शरीर में पहुंच रहा मानक से तीन गुना तक अधिक चीनी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
बचपन में अत्यधिक मात्रा में चीनी का सेवन सिर्फ दांतों या मोटापे तक सीमित नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि यह पूरे जीवनकाल में शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नेशनल जियोग्राफिक में प्रकाशित एक ताजा वैज्ञानिक अध्ययन ने खुलासा किया है कि शुरुआती उम्र में ज्यादा चीनी का सेवन व्यक्ति की स्मृति, व्यवहार और मेटाबॉलिज्म पर लंबे समय तक असर डालता है। रिपोर्ट के अनुसार आज के बच्चे अनुशंसित सीमा से कई गुना अधिक चीनी का सेवन कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

UNSC: सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा पर लगे प्रतिबंध हटाए

सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा - फोटो : Youtube @unitednations
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और उनके मंत्रियों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। यह फैसला उनके ऐतिहासिक अमेरिका दौरे से पहले आया है। पढ़ें पूरी खबर...

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर को तीन विकेट

अक्षर पटेल - फोटो : ANI
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन

सुलक्षणा पंडित - फोटो : X
मखमली आवाज की मलिका सुलक्षणा पंडित हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में सुलक्षणा के भाई व म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने उनके निधन की दुखद सूचना की पुष्टि की। सुलक्षणा पंडित मशहूर गायिका होने के साथ-साथ अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी से दिल जीता। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें