राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दार्जिलिंग का दौरा करेंगी, जहां हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन में 23 लोगों की जान चली गई। लेह में 12वीं तक के स्कूल आज से खुल जाएंगे और सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी, साथ ही सार्वजनिक बसें भी चलेंगी। इसके अलावा, सिरप से हुई मौतों के मामलों पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है और स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ अहम बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
भारतीय नौसेना में आज आईएनएस एंड्रोथ को शामिल किया जाएगा, जो दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी में तबाह करने में सक्षम है। कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस पर हमला के बाद 13 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई गई और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक के परिवार से बात कर इंसाफ दिलाने का संकल्प व्यक्त किया। खेल के मैदान पर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा, जिसमें बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखा।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
जयपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचे
- फोटो : PTI
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर...
लेह में आज से खुल जाएंगे 12वीं तक के स्कूल
लेह कर्फ्यू में ढील
- फोटो : पीटीआई
आज से लेह जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दुकानें भी सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी बसों को भी संचालन की अनुमति दे दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
दार्जिलिंग में बारिश-भूस्खलन: अबतक 23 मौतें, आज CM ममता का दौरा
उत्तर बंगाल में भारी बारिश से तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
दार्जिलिंग बारिश और भूस्खलन का कहर झेल रहा है। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। उत्तर बंगाल में कई सड़कें और पुल ध्वस्त होने के कारण दूरदराज के कई गांवों से संपर्क कट गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा आईएनएस एंड्रोथ
आईएनएस एंड्रोथ
- फोटो : PIB
भारतीय नौसेना 6 अक्तूबर को विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड में एंड्रोथ को अपने बेड़े में शामिल करेगी। यह दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट है। इस समारोह की अध्यक्षता पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
सिरप से हुई मौतों पर केंद्र सख्त
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्चस्तरीय
- फोटो : एक्स@ani
मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से दवा फैक्टरियों की जांच में कोई ढिलाई न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में तय किया गया कि देश के हर जिले में औषधि नियंत्रक अधिकारी दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल
ओडिशा के कटक में दो गुटों में हिंसा
- फोटो : एक्स@ANI
ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस हिंसा में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए मोबाइल डेटा और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दी हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी ने मृतक युवक के परिवार से की बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक के परिजनों से खुद बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
तिब्बत के माउंट एवरेस्ट पर भारी बर्फबारी
क्यों बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
तिब्बत की माउंट एवरेस्ट की ढलानों पर बर्फीले तूफान के कारण करीब 1000 पर्वतारोही फंसे हुए हैं। वहीं नेपाल में भारी बारिश से 52 लोगों की मौत और चीन में टाइफून माटमो के चलते लाखों लोग सुरक्षित निकाले गए।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर राज्यस भा चुनाव की अधिसूचना आज
राज्यसभा
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में आज से सियासी मौसम भी बदलने वाला है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है। राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल आयोग ने पहले ही जारी कर दिया है। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटें हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान चारों खाने चित्त
भारत ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : BCCI
भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर महिला विश्व कप में अपना अभियान जारी रखा है। इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका को हराया था। भारत के लिए इस मैच में क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि स्नेह राणा को दो सफलताएं मिलीं।
पढ़ें पूरी खबर...
अब हेलीकॉप्टर-रसायन का उपयोग कर रही ट्रंप सरकार
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
शिकागो में संघीय इमिग्रेशन एजेंट्स ने हाल के हफ्तों में अपनी कार्रवाई और भी आक्रामक बना दी है। हेलीकॉप्टर से अपार्टमेंट पर छापा, स्कूल के पास रासायनिक एजेंट का इस्तेमाल और अस्पताल में सिटी काउंसिल के सदस्य को हाथकड़ी में डालना ऐसे घटनाओं में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन शुरू
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस तमिल सीजन 9' का प्रीमियर 5 अक्तूबर, 2025 से शुरू हुआ है। इस शो को दर्शक विजय टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। पढ़ें पूरी खबर...
ओजोन प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर और मुंबई सर्वाधिक प्रभावित
CPCB Report
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ग्राउंड-लेवल ओजोन प्रदूषण के खतरनाक स्तर को उजागर किया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
टीकों ने बचाई 1.7 करोड़ जिंदगियां
वैक्सीन
- फोटो : Adobe Stock
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से अब तक टीकाकरण अभियानों की वजह से लगभग 1.7 करोड़ लोगों की जान बची है। भारत में मिशन इंद्रधनुष और कोविड-19 टीकाकरण ने स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत किया है, लेकिन लोगों के बीच टीकों पर भरोसा बनाने की चुनौती जारी है। पढ़ें पूरी खबर...