अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। वहीं उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। एक तरफ भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर डेल्सी रोड्रिगेज ने लिया शपथ
डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
- फोटो : instagram.com/maduroguerra
अमेरिका की तरफ से बंधक बनाए गए वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की उपराष्ट्रपति रह चुकीं और ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने का वादा करने वाली डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेज़ुएला की संसद भवन में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेल्सी रोड्रिगेज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिगेज ने शपथ दिलाई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार (स्थानीय समय) दोपहर को उन्हें शपथ दिलाई गई।
पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल; बर्फ से ढके पहाड़
दिल्ली-NCR में ठंड हवा और प्रदूषण का दोहरा वार
- फोटो : ANI
उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। तापमान शून्य के नीचे होने से नदी-नाले और जल स्रोत जमने लगे हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे और गिरते तापमान ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में भी कंपकंपी महसूस की जा रही है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
पढ़ें पूरा खबर..
UN में घिरा अमेरिका: मादुरो की गिरफ्तारी से सहयोगी देश भी नाराज, आरोप भी लगाए
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। यह देश की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी करते हुए कहा, देश में प्रचूर मात्रा में अनाज का भंडार है, जिससे भारत की खाद्य सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित होती है। खास बात यह है कि भारत भोजन की कमी वाले देश से वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है और विदेशी बाजारों में चावल आपूर्ति कर रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर कीमतें नियंत्रित रखने में मदद मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
सदन में आज अहम विधेयक व रिपोर्ट होगी पेश
दिल्ली विधानसभा
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार यानी आज प्रश्नकाल, अहम विधेयक और कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की जानी हैं। साथ ही सीएजी रिपोर्ट और फांसी घर विवाद से जुड़ा मामला भी सदन में उठाए जाने की संभावना है। यदि ये मुद्दे सदन में आते हैं तो विपक्ष की ओर से विरोध और हंगामे की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार की कार्यवाही के हंगामेदार होने के आसार सियासी पंडित भी जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश
भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा चावल उत्पादन करने वाला देश बन गया है।
- फोटो : Google Gemini
भारत चावल उत्पादन के मामले में पड़ोसी चीन को पीछे छोड़ते हुए अब दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भारत का चावल उत्पादन बढ़कर 15.18 करोड़ टन के स्तर पर पहुंच गया है, जो चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में अधिक है। यह देश की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी करते हुए कहा, देश में प्रचूर मात्रा में अनाज का भंडार है, जिससे भारत की खाद्य सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित होती है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी कार्रवाई में सिलिया फ्लोरेस को लगी गंभीर चोटें
अमेरिका के कब्जे में निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस
- फोटो : ANI
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई के दौरान सिलिया फ्लोरेस को गंभीर चोटें आई हैं। सिलिया फ्लोरेस, अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी हैं। उनके वकील मार्क डोनेली ने न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में जज एल्विन हेलरस्टीन को बताया कि गिरफ्तारी (या वकील के शब्दों में अपहरण) के दौरान फ्लोरेस को सिर और पसलियों में चोट लगी हो सकती है। पसलियों में फ्रैक्चर या गंभीर सूजन की आशंका जताई गई है और उनके मेडिकल परीक्षण की जरूरत बताई गई है। अदालत में पेशी के समय उनके सिर पर पट्टियां भी देखी गईं।
पढ़ें पूरी खबर...
बतौर कर्नाटक के सीएम रिकॉर्ड बनाने जा रहे सिद्धारमैया; शिवकुमार ने दी बधाई
कर्नाटक विधानसभा में सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच सीएम सिद्धारमैया एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। बुधवार यानी सात जनवरी को सिद्धारमैया कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़कर कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में अब कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमेशा इतिहास में दर्ज रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
लातूर से विलासराव देशमुख की यादें मिटाने के बयान पर घमासान
रवींद्र चव्हाण, भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में सियासत उस समय गरमा गई जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लातूर शहर से विलासराव देशमुख की यादें 'मिटा दी जाएंगी'। यह बयान उन्होंने लातूर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दिया। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगवाए। इसके बाद उत्साहित भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि इस जोश को देखकर वे 100 प्रतिशत कह सकते हैं कि लातूर से विलासराव देशमुख की यादें मिट जाएंगी। इस बयान पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं।
पढ़ें पूरी खबर..
'हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे', विश्वकप के लिए टीम भेजने पर बोले BCB अध्यक्ष
बांग्लादेश टीम
- फोटो : ANI
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने सोमवार को कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए राष्ट्रीय टीम को भेजना सुरक्षित नहीं लग रहा है। अमिनुल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीसीबी ने एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से औपचारिक रूप से अनुरोध किया था कि बांग्लादेश के टी20 विश्व कप मुकाबलों को भारत से बाहर स्थानांतरित किया जाए। यह कड़ा कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद उठाया गया।
पढ़ें पूरी खबर..
माहिका शर्मा के हाथों में हाथ डाले नजर आए हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सोमवार शाम को मुंबई में हुए 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट में शामिल हुए। इस जोड़ी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, हार्दिक और माहिका एक साथ चलते हुए हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। वे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी दिखे।
पढ़ें पूरी खबर..