पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। इसके साथ ही आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पढ़ें पूरी खबर...
दुनियाभर में जहां एक ओर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। पढ़ें पूरी खबर..
राज्यसभा कौन जाएगा ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार या फिर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? विगत दो दिनों से आज दोपहर तक निशांत कुमार की खूब चर्चा हो रही थी, लेकिन शाम से से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा काफी तेज हो गई। इस बीच अब कल गुरूवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पटना पहुँचने की खबर पक्की हो गई है। इस वजह से अब बिहार में सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयर स्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जिले के निर्यातकों के कोरियर नहीं जा पा रहे हैं। अमेरिका व मिडिल ईस्ट के देशों के लिए भेजे गए सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में टैरिफ विवाद में बड़ा मोड़ आ गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने भी ट्रंप प्रशासन को झटका दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जिन कंपनियों ने ट्रंप सरकार की तरफ से लगाए गए आयात टैरिफ का भुगतान किया था, उन्हें अब पैसा वापस किया जाएगा। यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के जज रिचर्ड ईटन ने कहा कि सभी आयातक कंपनियां यूएस सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का लाभ पाने की हकदार हैं, जिसमें पिछले महीने ट्रंप के कई टैरिफ को असंवैधानिक बताया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा ने आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी की। प्रीतिभोज के इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर...