पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में उलटफेर, ओले और तेज हवाओं की संभावना
Rain
- फोटो : AI
उत्तर भारत आज यानी 4 नवंबर से मौसम के एक बड़े उलटफेर की दहलीज पर खड़ा है, जहां पश्चिमी पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश-गर्जन की संभावना है और तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही घना स्मॉग शहर को जकड़े हुए है और हालात अगले कुछ दिनों में और बिगड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सलाह दी गई है कि घर से दूर निकलने के पहले मौसम का जायजा ले लें।
पढ़ें पूरी खबर...
आज से 12 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
- फोटो : अमर उजाला
देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगा। इनमें नौ राज्य जबकि तीन केंद्रशासित प्रदेश हैं। एसआईआर 4 तारीख को गणना चरण के साथ शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव आयोग 9 दिसंबर को मसौदा सूची जारी करेगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। बिहार के बाद यह एसआईआर का दूसरा दौर है।
पढ़ें पूरी खबर...
'...PAK-चीन गठजोड़ का सबूत'; पूर्व विदेश सचिव का बड़ा बयान
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल)
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में इसी साल अप्रैल में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद दहशतगर्दों के पनाहगाह को दुनिया के 33 देशों में बेनकाब किया गया। पड़ोसी के दुष्प्रचार को धराशायी करने की इस कवायद में पूर्व विदेश सचिव और अब राज्यसभा सदस्य हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल रहे थे। उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई और सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विगत मई माह में हुआ सैन्य संघर्ष चीन-पाकिस्तान के गहरे रणनीतिक गठजोड़ का प्रतीक है।
पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार
सांसद रवि किशन को धमकी देने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सांसद रवि किशन शुक्ल को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह खुद को बिहार के आरा जिले का निवासी बता रहा था लेकिन जांच में पता चला कि वह वास्तव में पंजाब के लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला है।
पढ़ें पूरी खबर...
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आज, मैदान में 20 उम्मीदवार
जेएनयू
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 को लेकर मंगलवार को मतदान होगा। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 20 उम्मीदवार और अलग-अलग स्कूलों में काउंसलर के पद पर 111 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के परिणाम की गणना मंगलवार रात नौ बजे से शुरू होगी और अंतिम परिणाम छह नवंबर को जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के रद्द होगा विमान टिकट
एयर टिकट
- फोटो : अमर उजाला
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत यात्री बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टिकट को रद्द या उसमें बदलवा कर सकेंगे।इसके अलावा, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने प्रस्ताव रखा है कि अगर कोई टिकट ट्रैवल एजेंट/पोर्टल के माध्यम से टिकट खरीदी जाती है तो रिफंड के लिए एयरलाइंस जिम्मेदार होगी, क्योंकि एजेंट उनके नियुक्त प्रतिनिधि होते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
दीपदान से आज जगमगाएंगे घाट, उमड़ेगा जनसैलाब
कार्तिक पूर्णिमा मेला
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज दीपदान का भव्य आयोजन होगा। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद दीपदान करेंगे। ब्रजघाट और खादर के इस मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेलाधिकारी के अनुसार सोमवार शाम तक दोनों मेलों में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच गए थे। पुलिस और प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
चीन ने ट्रंप के 'गुप्त परमाणु परीक्षण' के दावे को किया खारिज
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
- फोटो : ANI
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया कि चीन गुप्त रूप से परमाणु हथियार परीक्षण कर रहा है। चीन ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया है। रविवार को सीबीएस के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार (03 नवंबर) को कहा कि बीजिंग एक आत्मरक्षात्मक परमाणु रणनीति पर कायम है और परमाणु परीक्षणों पर अपने प्रतिबंध का पालन करता है।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में पिग किडनी ट्रांसप्लांट का क्लिनिकल ट्रायल शुरू
किडनी ट्रांसप्लांट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में पहली बार सुअर की किडनी को मानव में ट्रांसप्लांट करने का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। जीन-एडिटेड पिग किडनी बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड थेरेप्यूटिक्स ने सोमवार को बताया कि एनवाईयू लैंगोन हेल्थ में पहला ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। यह ट्रायल जेनोटाइपेड सुअर की किडनी से मानव में अंग प्रत्यारोपण की दिशा में बड़ा कदम है।
पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश: बीएनपी का बड़ा दांव, 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खालिदा जिया, बांग्लादेश की पूर्व पीएम
- फोटो : ANI
बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इसके लिए देशभर में तैयारियां तेज हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी रण में अपनी-अपनी दावेदारी साबित करने में जुटी हैं। इसी बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोमवार को फरवरी में होने वाले आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि बीएनपी ने 300 में से 237 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन
मशहूर अभिनेत्री डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन
- फोटो : X-@letterboxd
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लैड के दमदार अभिनय ने 'ऐलिस डज नॉट लिव हियर एनीमोर' की साहसी वेट्रेस से लेकर 'वाइल्ड एट हार्ट' में एक मां तक के किरदारों को जीवंत बना दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...