फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारी बारिश से नदियां उफान पर; GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सवालों के जवाब; नरम पड़े ट्रंप के तेवर

Thu, 04 Sep 2025 07:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। वहीं जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। एक तरफ  जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई राज्यों में स्कूल बंद

देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब

3 of 10
जीएसटी में बदलाव, केंद्र सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब - फोटो : अमर उजाला
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन

नाइजीरिया में नाव हादसे का शिकार, 31 लोगों की मौत

5 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

मलयालम फिल्मों 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

6 of 10
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इनमें 'परम सुंदरी' और 'वॉर 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दो मलयालम फिल्में 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

लिस्बन में पटरी से उतरी ट्राम, 15 लोगों की मौत, 18 घायल

7 of 10
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लिस्बन में एक ट्राम (स्ट्रीटकार) पटरी से उतर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने घटना को लेकर दुख जताया। राष्ट्रीय चिकित्सा आपात स्थिति संस्थान ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में विदेशी नागरिक और एक बच्चा भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बीसीसीआई चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए रणनीति तैयार, आईपीएल चेयरमैन पर भी नजरें

8 of 10
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस माह के अंत में होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन के पद दांव पर रहेंगे। वर्तमान आईपीएल चेयरमैन अरुण कुमार धूमल के अनिवार्य तीन साल के कूलिंग पीरियड पर जाने की उम्मीद है। वहीं, किसी नामी क्रिकेटर को अध्यक्ष बनाए जाने की योजना है। जिस तरह पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया है। उसी तरह इस बार भी किसी बड़े क्रिकेटर को अध्यक्ष बनाने जाने की तैयारी चल रही है। पढ़ें पूरी खबर..

छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया आसान हुई

9 of 10
56वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग - फोटो : x.com/@FinMinIndia

जीएसटी परिषद ने छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों के लिए अनुपालन को आसान बनाने के उद्देश्य से एक सरलीकृत वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण योजना शुरू की है। बुधवार को अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के तहत किए एलान अनुमोदन में तेजी लाने और उद्यमियों के लिए बाधाओं को कम करने पर केंद्रित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

'लोकतंत्र को खतरा नहीं, स्याह बादल छंटेंगे', बोले बी सुदर्शन रेड्डी

10 of 10
बी सुदर्शन रेड्डी - फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। रेड्डी का मानना है कि यह उम्मीदवारी उनकी संविधान यात्रा का ही विस्तार है और यह यात्रा चुनाव नतीजों के बाद भी जारी रहेगी, भले ही उनकी जीत हो या हार। उन्होंने कहा, भारत के लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं, स्याह बादल हैं, पर छंट जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें