फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज बरेली जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू तो अमेरिका दौरे पर जयशंकर; अगले सात दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी सोमवार को बरेली में होंगे। वह आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह एक जुलाई को निर्धारित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) के अगले संस्करण में भाग लेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 9 दिन पहले पहुंचने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत लगभग पूरे देश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई VVIP आज बरेली में, मार्गों पर डायवर्जन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी सोमवार को बरेली में होंगे। वह आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। सुबह चार से शाम चार बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। ऐसे में बेहतर होगा कि घर से निकलते समय असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर एक नजर जरूर डाल लें। पढ़ें पूरी खबर...

एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : पीटीआई

आज अमेरिका दौरे पर जयशंकर, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह एक जुलाई को निर्धारित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) के अगले संस्करण में भाग लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

झमाझम बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमाचल से अरुणाचल और पंजाब से कर्नाटक तक इस हफ्ते जमकर बरसेंगे मेघ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 9 दिन पहले पहुंचने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत लगभग पूरे देश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

US: इडाहो में फायरफाइटर्स पर बरसाईं गोलियां, दो की मौत
अमेरिका के इडाहो शहर स्थित कोइर डी'एलेन में कैनफील्ड माउंटेन पर रविवार को झाड़ियों में आग लगाई गई। जब फायरफाइटर्स आग बुझाने पहुंचे, तभी उन पर किसी ने गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

BJP Strategy: नए प्रदेश अध्यक्षों के लिए भाजपा में मैराथन विमर्श
जल्द से जल्द नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए भाजपा ने कई प्रदेशों के नए अध्यक्ष तय करने के लिए बीते दो दिनों से जबर्दस्त माथापच्ची हो रही है। अब तक इस क्रम में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

Wimbledon 2025: आज से होगा विंबलडन का आगाज
नोवाक जोकोविच की नजर सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन पर है। इस टूर्नामेंट में वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। 38 वर्षीय टेनिस स्टार खिलाड़ी से जब उनसे संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

'फोर्डो के अंदर मक्खन की तरह घुसे बंकर बस्टर बम', ईरान में अमेरिकी हमलों पर ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर कैसे हमला किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बी-2 स्टील्थ फाइटर जेट से गिराए गए बंकर बस्टर बम ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल में बिल्कुल मक्खन की तरह घुस गए। पढ़ें पूरी खबर...

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

WB: महुआ मोइत्रा को लेकर कल्याण बनर्जी ने दिया विवादित बयान
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कलत्ता में सियासी पारा हाई हो गया है। जहां विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर टीएमसी पर तंज कस रही है, वहीं टीएमसी नेताओं में भी एक दूसरे के बयानों को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। हालांकि पार्टी ने अपने नेताओं के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। वहीं बाद में महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को उनके बयानों के लिए खरीखोंटी सुनाई। महुआ ने उन्हें स्त्री विरोधी करार दिया। इसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने उनके निजी जीवन को आधार बनाकर पलटवार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

US: ट्रंप बोले- नौ जुलाई के बाद नहीं मिलेगी टैरिफ से राहत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नौ जुलाई के बाद वैश्विक टैरिफ से राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह अधिकांश देशों पर टैरिफ पर 90 दिवसीय रोक को बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं। यह वह समयसीमा है जो उन्होंने देशों से व्यापारिक बातचीत के लिए तय की थी। ट्रंप ने कहा कि अगर कोई देश अमेरिका के साथ सौदा नहीं करता है, तो उसे टैरिफ देना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

यूक्रेन पर रूस का घातक हमला (फाइल) - फोटो : ani

यूक्रेन पर रूस ने 477 ड्रोन से निशाना साधा, 60 मिसाइलें दागीं
रूस ने यूक्रेन पर शनिवार रविवार की दरम्यानी रात अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। रूस ने यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि रूस की ओर से की गई इस कार्रवाई से तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में सफलता की उम्मीदें और धूमिल हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें