फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज आखिरी बार उड़ान भरेगा मिग-21; बिहार की महिलाओं को दस हजार रुपये की सौगात देंगे PM, अहम सुर्खियां

Fri, 26 Sep 2025 07:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

छह दशक तक देश की सेवा करने वाले रूसी मूल के प्रसिद्ध मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार को आसमान में आखिरी उड़ान भरेंगे। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मिग-21 बाइसन विमान की अंतिम उड़ान भरेंगे। पायलटों में स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी होंगी, जो मिग-21 उड़ाने वाली आखिरी महिला पायलट बनकर इतिहास रचेंगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत, प्रधानमंत्री राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कुल 7,500 करोड़ की इस राशि का वितरण महिलाओं को आजीविका के जरिये सशक्त बनाने के प्रयास का हिस्सा है। इसके अलावा, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व है। पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी को यह नाम उनके पुत्र भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण प्राप्त हुआ। शास्त्रों में इनके पूजन से साधक को न केवल सांसारिक सुख-समृद्धि बल्कि दिव्य ज्ञान और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

फाइटर पायलट प्रिया शर्मा और मिग-21 - फोटो : अमर उजाला

MiG-21: 6 दशक की शौर्यता के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान की आखिरी उड़ान
छह दशक तक देश की सेवा करने वाले रूसी मूल के प्रसिद्ध मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार को आसमान में आखिरी उड़ान भरेंगे। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मिग-21 बाइसन विमान की अंतिम उड़ान भरेंगे। पायलटों में स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी होंगी, जो मिग-21 उड़ाने वाली आखिरी महिला पायलट बनकर इतिहास रचेंगी। चंडीगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में ये विमान असमान को अलविदा कह देंगे। 1960 के दशक से ये विमान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े का हिस्सा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X

चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं को दस हजार रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत, प्रधानमंत्री राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कुल 7,500 करोड़ की इस राशि का वितरण महिलाओं को आजीविका के जरिये सशक्त बनाने के प्रयास का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...

नवरात्रि माता का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता - फोटो : Amar Ujala

नवरात्रि का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता की पूजा का महत्व, स्वरूप और आराधना मंत्र
 
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व है। पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवी को यह नाम उनके पुत्र भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण प्राप्त हुआ। शास्त्रों में इनके पूजन से साधक को न केवल सांसारिक सुख-समृद्धि बल्कि दिव्य ज्ञान और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

Weather: अक्तूबर से दिसंबर तक कम होगी ठंड, कई जगह बाढ़ व तूफान का खतरा
भारत में आगामी तीन महीनों के दौरान सामान्य से अलग मौसम पैटर्न देखने को मिलेगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, लेकिन उत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा होगी। जबकि तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

लेह में हिंसा के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर, file - फोटो : PTI

Leh Update: हिंसा के बाद लेह में कर्फ्यू एक दिन और बढ़ा, कारगिल भी बंद रहा
छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य की मांग को लेकर बुधवार को हिंसक हुए आंदोलन के बाद वीरवार को लेह में तनावपूर्ण शांति रही। यहां कर्फ्यू एक दिन और बढ़ा दिया गया है। 26 सितंबर को भी स्कूल-कॉलेज सब बंद रहेंगे। कारगिल भी बंद रहा। इस बीच गृह मंत्रालय की एक टीम ने लेह पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। टीम ने लेह एपेक्स बॉडी, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय सांसद को दिल्ली बुलाया है, जहां 27-28 सितंबर को उनकी बैठक होगी और स्थानीय हितों से जुड़ी मांगों पर चर्चा की जाएगी। इस बीच लेह में किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनजर 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार - फोटो : PTI

Bihar Polls: 203 सीटों पर लड़ेगी भाजपा-जदयू, सहयोगियों में बंटेंगी 40
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। तय फार्मूले के मुताबिक भाजपा 101, जदयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 40 सीटें तीन अन्य सहयोगियों लोजपा (आर), हम और आरएलएम के बीच बंटेंगी। सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा तीनों सहयोगियों की सीटों पर सहमति बनाने और चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

न्यूयॉर्क में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में बोलते डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

'वैश्विक संघर्षों पर कुछ देशों का दोहरा मानदंड'; जयशंकर ने बिना नाम लिए अमेरिका पर साधा निशाना
बिना अमेरिका का नाम लिए जयशंकर ने कहा, कुछ देश वैश्विक संघर्षों के प्रति जिस तरह का रवैया अपनाते हैं, उसमें दोहरे मानदंड स्पष्ट दिखाई देते हैं। पहले से ही नाजुक आर्थिक माहौल में ऊर्जा जैसी जरूरी चीजों को और अनिश्चित बनाना किसी का भला नहीं करता बल्कि केवल मतभेदों को और गहरा करता है। पढ़ें पूरी खबर...

कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

अमेरिका में चलता रहेगा टिकटॉक, जिनपिंग की मंजूरी के बाद ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार टिकटॉक को अमेरिका में इस तरह से काम करना जारी रखने की अनुमति होगी, जो कानून द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को पूरा करता हो। पढ़ें पूरी खबर...

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI

41 साल में ऐतिहासिक मोड़ पर एशिया कप: भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में भारत से होगा। यह मैच 28 सितंबर यानी रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

USA: दवाइयों से लेकर ट्रकों तक...इस तारीख से अमेरिका में महंगे होंगे आयातित सामान
अमेरिका में एक अक्तूबर से दवाइयों से लेकर भारी ट्रकों तक आयातित सामान महंगे हो जाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाइयों, किचन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी, गद्देदार फर्नीचर और भारी ट्रकों पर नए आयात कर लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें