फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नीट पुनर्परीक्षा आज, ट्रंप लगा सकते हैं होर्मुज में शुल्क; राम मंदिर मामले में चोरी के मिले साक्ष्य

Sun, 21 Jun 2026 05:58 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देश दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाया तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने पर विचार कर सकता है। इस बीच, नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और पहली बार वायुसेना की भी मदद ली गई है। उधर, श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की एसआईटी जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और जल्द एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। वहीं, शशि थरूर द्वारा जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का समर्थन करने पर कांग्रेस और भाजपा के बीच नई बहस छिड़ गई है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुनस्यारी में हुए एक अध्ययन ने हिमालयी क्षेत्रों तक बढ़ते प्रदूषण की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच संभावित अंतरिम समझौते को लेकर स्विट्जरलैंड में तकनीकी स्तर की वार्ता शुरू होने जा रही है। भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है। वहीं तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
'होर्मुज पर अमेरिका लगाएगा शुल्क': ट्रंप का बड़ा बयान, क्या पश्चिम एशिया संघर्ष का खर्च दुनिया से वसूलेंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाता है तो वॉशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए “संरक्षक की भूमिका निभाने के बदले दी गई सेवाओं” के लिए होगा। पढ़ें पूरी खबर..

NEET पुनर्परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम - फोटो : ANI
NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा आज, 51311 जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरों से होगी निगरानी; ढाई लाख पुलिसकर्मी तैनात
मेडिकल में दाखिले के लिए नीट-यूजी की रविवार को होने जा रही पुनर्परीक्षा को सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिल्ली स्थित कार्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछली परीक्षा के करीब सात हफ्ते बाद हो रही इस पुनर्परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार इस परीक्षा के लिए वायुसेना की मदद ली गई है। पढ़ें पूरी खबर..

आस्था पर चोट... - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Ram Mandir: चढ़ावे में चोरी के मिले साक्ष्य, गोपाल राव-अनिल की भूमिका संदिग्ध; SIT कल सौंपेगी CM को रिपोर्ट
श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के सबूत मिले हैं। इसमें गणना और बैंक कर्मियों के साथ टिन्नू यादव की भूमिका सामने आई है। इन पर जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के अलावा निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। दोनों के खिलाफ कई गवाह सामने आए हैं और ठोस साक्ष्य भी मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भारी बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में बदलेगा मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश; कई राज्यों में अलर्ट
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर..

जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हराया - फोटो : Fifa.com
Germany vs Ivory Coast: डेनिज उन्दाव के डबल से जर्मनी जीता, आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया; नॉकआउट का टिकट पक्का
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय जर्मन टीम पिछड़ रही थी, लेकिन डेनिज उन्दाव के दो गोलों की बदौलत उसने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह भी पक्की कर ली। पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Shashi Tharoor: पीएम की तारीफ पर कांग्रेस ने साधा निशाना, शशि थरूर पलटवार कर बोले- मैं अपने बयान पर कायम हूं
वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी पार्टी के बीच पिछले दो वर्षों में कई बार मतभेद सामने आए हैं। यह विवाद शुक्रवार को फिर उभर आया, जब शशि थरूर ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के संदेश का समर्थन किया। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई, जबकि भाजपा ने इसे लेकर पार्टी पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर..

1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Climate Change: हिमालय की हवा में भी जहर, मुनस्यारी में मिले कैंसर से जुड़े रसायन; हवा में बेंजीन चिंताजनक
हिमालय को लंबे समय से स्वच्छ और जीवनदायी हवा का पर्याय माना जाता रहा है, लेकिन अब यह धारणा चुनौती के दौर से गुजर रही है। उत्तराखंड के सीमांत पर्वतीय क्षेत्र मुनस्यारी में किए गए एक नए वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि मानव गतिविधियों से पैदा होने वाला प्रदूषण अब उन ऊंचाई वाले इलाकों तक भी पहुंच रहा है जिन्हें अब तक अपेक्षाकृत प्रदूषण-मुक्त माना जाता था। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका-ईरान शांति समझौता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या समीकरण बदले?: US-ईरान शांति समझौते के बाद जिनेवा में आज से मंथन, अमेरिकी दल पहुंचा; अराघची पर संशय बरकरार
ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत शुरू होने वाली है। दोनों देशों में एक अंतरिम समझौता होना है। इसी मुद्दे पर रविवार से तकनीकी स्तर की बातचीत होगी। यह बैठक स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में रखी गई है। पाकिस्तान इस बातचीत में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान ने ही इस बैठक की जानकारी दी है। इस बातचीत में कतर के मध्यस्थ भी शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
India Slams Pakistan: 'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक
भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को शनिवार को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति के बयानों को पूरी तरह खारिज करता है। उन्होंने भारत से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने के उनके अधिकार पर भी सवाल उठाया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका - फोटो : ANI
Tamil Nadu: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, एक की मौत; 26 मजदूर घायल
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एट्टयपुरम के पास अयन राजापट्टी में स्थित बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें