फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी; अमेरिका ने एच-1बी वीजा के लिए बढ़ाई फीस और पहाड़ पर बारिश से तबाही

Sat, 20 Sep 2025 06:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनके गुजरात दौरे की शुरुआत भावनगर से होगी। यहां वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल होकर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर एच-1बी वीजा की फीस को एक लाख डॉलर कर दिया है। अब किसी विदेशी कर्मचारी को प्रायोजित करने के लिए कंपनियों को यह रकम अमेरिकी सरकार को देनी होगी। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के तरांडा पंचायत में बृहस्पतिवार की देर रात बादल फटने से थाच गांव में बाढ़ आ गई और ग्रामीणों ने जंगलों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ की चपेट में आने से निजी और सरकारी भूमि को भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ में दो छोटे वाहन और एक मिक्चर मशीन बह गई है। वहीं, नेशनल हाईवे-पांच थाच नाले के पास भूस्खलन के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया है। आसपास के कई मकान धंस गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी: 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनके गुजरात दौरे की शुरुआत भावनगर से होगी। यहां वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल होकर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र की नई नीति की घोषणा होगी और सरकार-निजी कंपनियों के बीच कई समझौते भी होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

H-1B Visa: अब एच-1बी वीजा आवेदन के लिए लगेंगे एक लाख डॉलर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर एच-1बी वीजा की फीस को एक लाख डॉलर कर दिया है। अब किसी विदेशी कर्मचारी को प्रायोजित करने के लिए कंपनियों को यह रकम अमेरिकी सरकार को देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

शिमला में पेड़ गिरा, रामपुर में बादल फटा। - फोटो : संवाद

मौसम बना मुसीबत : किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भूस्खलन से कई मकान धंसे
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के तरांडा पंचायत में बृहस्पतिवार की देर रात बादल फटने से थाच गांव में बाढ़ आ गई और ग्रामीणों ने जंगलों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ की चपेट में आने से निजी और सरकारी भूमि को भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ में दो छोटे वाहन और एक मिक्चर मशीन बह गई है। वहीं, नेशनल हाईवे-पांच थाच नाले के पास भूस्खलन के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया है। आसपास के कई मकान धंस गए। एनएच पर करीब ढाई मीटर की गहरी खाई बन गई है, जबकि 110 मीटर एनएच पर मलबा और भारी भरकम चट्टानें आ गई हैं। इससे किन्नौर जिले का शिमला समेत देश-दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

खौफ में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन; PoK से खैबरपख्तूनख्वा में शिफ्ट कर रहे ठिकाने
पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई से खौफजदा आतंकी संगठन अब अपने ठिकाने बदल रहे हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने अपना मुख्यालय पंजाब के बहावलपुर से शिफ्ट कर खैबर पख्तूनवा कर लिया है। अब जैश और हिजबुल की आतंकी गतिविधियों का केंद्र अफगानिस्तान सीमा से सटा यही इलाका होगा। यहां की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि आतंकियों को छिपने की ज्यादा जगह मिलती है। पढ़ें पूरी खबर...

पुस्तक गैलरी में विजेंद्र गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

सेवा पखवाड़ा: दिल्ली विधानसभा में पीएम पर किताबों की गैलरी का उद्घाटन
विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखे साहित्य पर सबसे बड़ी किताब गैलरी बनाई गई है। ये पीएम के प्रेरक जीवन, शासनकाल, उपलब्धियों को एक छत के नीचे समेटे हुए है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सेवा पखवाड़े के तहत इस गैलरी का उद्घाटन किया। दो अक्तूबर तक आम नागरिकों के लिए गैलरी खुली रहेगी। ये युवाओं व शोधकर्ताओं के पास पीएम के विजन से प्रेरणा लेने का खास मौका है। पढ़ें पूरी खबर...

चाबहार पोर्ट - फोटो : फाइल।

Chabahar: भारत को व्यापक नुकसान पहुंचाएगा चाबहार पर अमेरिकी फैसला
चाबहार बंदरगाह को प्रतिबंधों से छूट खत्म करने का अमेरिकी फैसला भारत को आर्थिक और रणनीतिक नुकसान पहुंचाने वाला साबित होगा। एक तरफ जहां भारत इस बंदरगाह के बुनियादी ढांचे के विकास पर 85 मिलियन डॉलर (749 करोड़ रुपये) का निवेश कर चुका है जबकि 120 मिलियन डॉलर (1057 करोड़ रुपये) की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। वहीं यूरोप, रूस, अफगानिस्तान और पश्चिम एशिया तक सीधी पहुंच के कारण इसे रणनीतिक स्तर पर चीन की बेल्ट एंड रोड पहल का जवाब माना जाता रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

किश्तवाड़ में मुठभेड़ - फोटो : एएनआई

Encounter in Kishtwar: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना ने जानकारी दी है कि फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। आर्मी की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ में 19 सितंबर की रात करीब 8 बजे सतर्क सैनिकों ने आतंकियों से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान गोलीबारी हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय टीम - फोटो : BCCI-X

ओमान पर जीत के लिए भारत को करनी पड़ी मेहनत, गेंदबाजी-बल्लेबाजी की खामियां उजागर
भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर एशिया कप 2025 में अपना विजयी अभियान जारी रखा। अबु धाबी में शुक्रवार को खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 167 रन ही बना सकी। हालांकि, उनके लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने 93 रनों की साझेदारी की और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

Israel-US: संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइल को 6 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा यूएस
गाजा युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर आलोचनाएं झेल रहे इस्राइल को अमेरिका छह अरब डॉलर के हथियार बेचने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दे दी है। प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को इस बारे में सूचित किया है। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि वह इस्राइल को लगभग 6 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) के हथियार बेचने की योजना बना रहा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब गाजा युद्ध को लेकर इस्राइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती आलोचना का सामना कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

जुबीन गर्ग और हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : इंस्टाग्राम

Zubeen Garg: आखिर कैसे हुई गायक जुबीन गर्ग की मौत? असम सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया सच
असमिया गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से हर कोई परेशान है। लोग उनके मौत का असली कारण जानना चाह रहे हैं। अब इसपर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ी जानकारी दी है, जो चौंकाने वाली है। सीएम बिस्वा ने कहा कि सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने उन्हें सूचित किया है कि गायक की बिना लाइफ जैकेट के तैरते समय मौत हो गई। आइए जानते हैं सीएम ने क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

Bihar Polls: भाजपा ही नहीं सहयोगियों के टिकट की भी स्क्रीनिंग करेंगे शाह
बिहार विधानसभा चुनाव की कमान इस बार गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में होगी। शाह न सिर्फ राजग की चुनावी रणनीति तैयार कर सहयोगी दलों के बीच समन्वय तय करेंगे, बल्कि गठबंधन के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग भी खुद करेंगे। इस बार राजग पहले की तरह अलग-अलग नहीं बल्कि साझा चुनाव प्रचार अभियान भी चलाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें