फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कनाडा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; ट्रंप ने तेहरान खाली करने की दी धमकी और पूरे देश में बारिश का अलर्ट

Tue, 17 Jun 2025 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता कनाडा के रॉकीज में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। वे साइप्रस से कनाडा पहुंचे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ईरान को उस 'समझौते' पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए मैंने उनसे कहा था। यह कितनी शर्म की बात है अब मानव जीवन की बर्बादी हो रही है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि खुले और सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बार-बार कहा है। साथ ही भविष्य में और भी क्रूर हमलों का संकेत देते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूर्व और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश और मुंबई से लेकर केरल तक झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और रेल व हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर गुजरात के लिए रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज और जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जी-7 देशों के झंडे - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

जी-7 सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी
दुनिया की कुछ सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के नेता कनाडा के रॉकीज में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। वे साइप्रस से कनाडा पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान इस्राइल संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

'सबको तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ईरान को उस 'समझौते' पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर हस्ताक्षर करने के लिए मैंने उनसे कहा था। यह कितनी शर्म की बात है अब मानव जीवन की बर्बादी हो रही है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि खुले और सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बार-बार कहा है। साथ ही भविष्य में और भी क्रूर हमलों का संकेत देते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केरल से कश्मीर तक झमाझम बरसात, अगले दो दिन पूरे देश में भारी बारिश का अलर्ट
कुछ दिन के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पटरी पर लौट आया है। सोमवार को मानसून दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात व मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मानसून पूर्व और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश और मुंबई से लेकर केरल तक झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और रेल व हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर गुजरात के लिए रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज और जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : पीटीआई

Air India Tragedy: आज पूरी हो सकती है पीड़ितों की डीएनए प्रोफाइलिंग
एअर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी पीड़ितों की डीएनए प्रोफाइलिंग मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पूरी हो सकती है। एक वरिष्ठ डॉक्टरों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। इससे अहमदाबाद में रुके हुए पीड़ितों के परिजनों का इंतजार और लंबा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

जी-7 सम्मेलन से एक दिन पहले ही विदा लेंगे डोनाल्ड ट्रंप
इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब जी7 शिखर सम्मेलन तक भी दिखने लगा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वजह से सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक दिन पहले ही सम्मेलन से लौटने का फैसला किया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान की राजधानी तेहरान को तुरंत खाली कर दिया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

ईरानी चैनल के स्टूडियो पर हमला। - फोटो : Social Media

इस्राइल का ईरान के सरकारी टीवी के दफ्तर पर हमला, स्टूडियो मलबे में बदला
इस्राइल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर पर भीषण हमला किया। सोमवार यह हमला तब हुआ जब टीवी चैनल के दफ्तर के स्टूडियो से लाइव प्रसारण चल रहा था। हमले से एक घंटे पहले ही इस्राइल ने तेहरान के लोगों से वह इलाका खाली करने को कहा था जहां टीवी स्टूडियो स्थित हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

'जी-8 से रूस को बाहर करना गलती, इसके लिए ओबामा-ट्रूडो जिम्मेदार'; ट्रंप 
सात देशों के समूह यानी जी-7 की बैठक में शामिल होने कनाडा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समूह में रूस की वापसी की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह समूह कभी जी-8 हुआ करता था। लेकिन रूस को इस समूह से निकाल दिया गया। उन्होंने रूस को बाहर करने को गलती बताया और इसके लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान उन्होंने जी-7 में चीन को भी शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि यह समूह जी-8 या जी-9 हो जाए। पढ़ें पूरी खबर...

अहमदाबाद में विमान हादसा - फोटो : पीटीआई

Ahmedabad plane crash: विमान को गति नहीं मिली या दोनों इंजन हुए थे फेल?
अहमदाबाद में 12 को हुए विमान हादसे की जांच शुरू हो गई है। यह विमान उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही नीचे आकर इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या विमान को ऊंचाई तक जाने के लिए जरूरी रफ्तार नहीं मिली या उसके दोनों इंजन फेल हो गए थे। दुर्घटना की जांच करने वाले जांचकर्ताओं को भी इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने हैं। इस काम में महीनों लग सकते हैं, लेकिन दुर्घटना के वीडियो और साक्ष्यों से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो एअर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने का संकेत देते हैं। विमानन सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, यहां कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब जांचकर्ताओं को आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

'इस्राइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बहुत पीछे धकेला'; नेतन्याहू ने ट्रंप का जताया आभार
इस्राइल और ईरान के बीच हमले लगातार जारी हैं। ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के दो तिहाई से ज्यादा वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को ध्वस्त कर उसके आधे से अधिक आसमान पर नियंत्रण कर लिया है। इस्राइली हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख समेत तीन शीर्ष अधिकारी भी मारे गए हैं। इस बीच, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइली हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बहुत, लंबे समय के लिए पीछे धकेल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

जनगणना - फोटो : freepik

Delimitation: जनगणना की अधिसूचना ने दी नई बहस को हवा
सरकार की ओर से जनगणना के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही परिसीमन और महिला आरक्षण कानून लागू करने पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, इसी जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा। इसी आधार पर लोकसभा के साथ राज्यों के विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ेगी। सरकार ने परिसीमन के बाद ही संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून लागू करने की घोषणा कर रखी है। मगर, समय के अभाव में इसके लिए 2034 के आम चुनाव तक का इंतजार करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

डीआरडीओ-आईआईटी दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

सफलता: DRDO-IIT दिल्ली ने विकसित की क्वांटम आधारित सुरक्षित संचार तकनीक
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली के साथ मिलकर क्वांटम आधारित सुरक्षित संचार तकनीक के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके तहत, आईआईटी दिल्ली परिसर में स्थापित एक फ्री-स्पेस ऑप्टिकल लिंक के जरिए एक किलोमीटर से अधिक की दूरी पर क्वांटम की संलिप्तता का उपयोग करके फ्री स्पेस क्वांटम सुरक्षित संचार हासिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें