फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मध्य-पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट, अगले माह भारत लौटेंगे शुभांशु और व्हाइट हाउस की सुरक्षा में चूक

Wed, 16 Jul 2025 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर देश के मैदानी इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अलग-अलग हिस्सों में गांव, घर और खेत जलमग्न हैं। भूस्खलन के चलते, विशेषरूप से पहाड़ी राज्यों में मलबा आने से सैकड़ों सड़कों पर यातायात ठप है। फिलहाल मानसूनी बारिश से राहत भी मिलने वाली नहीं है, क्योंकि राजस्थान, समेत मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद शुभांशु शुक्ला मंगलवार को खुशी और मुस्कुराहट के साथ पृथ्वी पर लौट आए, लेकिन उनकी स्वदेश वापसी अभी करीब एक महीने दूर है।  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, मिशन के बाद की औपचारिकताओं को पूरा कर शुभांशु अगले महीने 17 अगस्त तक भारत आ पाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और अमेरिका की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां मंगलवार को नॉर्थ लॉन में सेफ्टी फेंस के ऊपर से किसी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस परिसर को पूरी तरह से बंद कर दिया और पेन्सिल्वेनिया एवेन्यू में अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई

राजस्थान सहित मध्य और पूर्वी भारत में दो-तीन दिन बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर देश के मैदानी इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अलग-अलग हिस्सों में गांव, घर और खेत जलमग्न हैं। भूस्खलन के चलते, विशेषरूप से पहाड़ी राज्यों में मलबा आने से सैकड़ों सड़कों पर यातायात ठप है। फिलहाल मानसूनी बारिश से राहत भी मिलने वाली नहीं है, क्योंकि राजस्थान, समेत मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

शुभांशु शुक्ला की वापसी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगले माह भारत लौटेंगे शुभांशु शुक्ला
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद शुभांशु शुक्ला मंगलवार को खुशी और मुस्कुराहट के साथ पृथ्वी पर लौट आए, लेकिन उनकी स्वदेश वापसी अभी करीब एक महीने दूर है।  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, मिशन के बाद की औपचारिकताओं को पूरा कर शुभांशु अगले महीने 17 अगस्त तक भारत आ पाएंगे। शुभांशु की इस उपलब्धि के साथ भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान गगनयान मिशन की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की तैयारी शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास - फोटो : X / @AIRNewsHindi

White House: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध; लगाया गया लॉकडाउन
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और अमेरिका की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां मंगलवार को नॉर्थ लॉन में सेफ्टी फेंस के ऊपर से किसी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस परिसर को पूरी तरह से बंद कर दिया और पेन्सिल्वेनिया एवेन्यू में अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हड़बड़ी मची रही। ये घटना सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुई। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US Tariffs: ट्रंप ने इंडोनेशियाई सामानों पर लगाया 19% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने इंडोनेशिया के साथ एक नया समझौता किया है, जिसके तहत वहां से आने वाले सामानों पर 19% टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि वह ऐसे और भी समझौते कर रहे हैं, ताकि अमेरिका का व्यापार घाटा कम किया जा सके और अमेरिका को बेहतर शर्तों पर व्यापार मिले। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि वे अफ्रीका और कैरिबियन जैसे छोटे देशों से आने वाले सामानों पर 10 फीसदी से ज्यादा टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Delhi Fire: ओल्ड गोविंदपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी आग, झुलसकर दो लोगों की हुई मौत
शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा के चार मंजिला इमारत में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत में 10 लोग फंसे थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI

भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने एक ट्वीट के जरिए ईरान की यात्रा करने वाले भारतीयों को आगाह किया है। दूतावास ने कहा है कि वे यहां आने से पहले क्षेत्र में नए घटनाक्रमों पर नजर रखें और उसी के मुताबिक अपनी योजना बनाएं। बता दें कि ईरान-इस्राइल जंग और ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद मध्य एशिया में तनाव चरम पर है। जिसके मद्देनजर भारत पहले से ही सतर्क है और अपने नागरिकों को अलर्ट कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

 'मॉस्को को ट्रंप के नाटकीय अल्टीमेटम की परवाह नहीं', यूक्रेन को लेकर अमेरिकी धमकी पर रूस की दो टूक
क्रेमलिन ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी पर विचार कर रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर 50 दिनों के अंदर यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई शांति समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका रूप पर भारी टैरिफ लगाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

UP Teacher Vacancy 2025: सात साल बाद एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर होगी भर्ती
सात वर्ष के लंबे इंतजार के बाद राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) के 7466 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले मार्च, 2018 में पिछली भर्ती का विज्ञापन आया था। पढ़ें पूरी खबर...

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

सिद्धार्थ-कियारा के घर आई एक नन्ही परी, पेरेंट्स बने कपल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने बिटिया के रूप में अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। आज मंगलवार को अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि कियारा आडवाणी ने फरवरी में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

शुभांशु का शोध: अंतरिक्ष से धरती तक मानव जीवन को नया आयाम देगा
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने जो वैज्ञानिक प्रयोग किए, वे न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान समुदाय के लिए भी नई दिशा के संकेत हैं। शुभांशु ने आईएसएस में माइक्रो ग्रैविटी पर भारत के नेतृत्व वाले सात प्रयोग किए। इनमें मूंग और मेथी के बीज का अंकुरण (रविकुमार होसमणि और सुधीर सिद्धापुरेडी के नेतृत्व में), साइनोबैक्टीरिया और सूक्ष्म शैवाल पर शोध और स्टेम सेल अनुसंधान शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें