फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, PM मोदी का असम दौरा; UNESCO सूची में भारत के सात नए स्थल

Sun, 14 Sep 2025 07:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस है। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा को अपनाना और उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और परवरिश में भाषा की भूमिका बेहद अहम होती है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। वह नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी। दिलचस्प बात है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बावजूद इस मुकाबले को लेकर किसी तरह की हाइप नहीं है और भारत में इस मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही है। इन सब चीजों के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। इसके अलावा, भारत की सात नई प्राकृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव लिस्ट (अस्थायी सूची) में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर के डेक्कन ट्रैप्स तथा आंध्र प्रदेश की तिरुमला पहाड़ियां प्रमुख हैं। इन सात स्थलों के जुड़ने के बाद भारत की कुल धरोहरों की संख्या 69 हो जाएगी। इनमें 49 सांस्कृतिक, 3 मिश्रित और 17 प्राकृतिक श्रेणी की धरोहरें शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Trending Videos

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI

एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा दुबई
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्रबल दावेदार होगी। दिलचस्प बात है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बावजूद इस मुकाबले को लेकर किसी तरह की हाइप नहीं है और भारत में इस मैच के बहिष्कार की मांग की जा रही है। इन सब चीजों के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

PM Modi In Assam: आज पीएम असम में, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। वह नुमालीगढ़ रिफाइनरी लि. (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

CIC: मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली, छठी बार प्रमुखविहीन हुआ आयोग
मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया के सेवानिवृत्त होने के बाद केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) एक बार फिर प्रमुखविहीन हो गया है। यह स्थिति वर्ष 2014 के बाद छठी बार बनी है, जब आयोग के पास कोई प्रमुख नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

हिंदी दिवस 2025 - फोटो : Adobe

हिंदी दिवस 2025: बच्चों को हिंदी सिखाने से मिलते हैं ये 5 जीवनभर के लाभ
14 सितंबर यानी आज हिंदी दिवस है। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा को अपनाना और उसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और परवरिश में भाषा की भूमिका बेहद अहम होती है। आजकल बच्चे अंग्रेजी में संवाद करते हैं। हिंदी के साधारण शब्द या आम बोलचाल की भाषा में भी हिंदी का उपयोग बच्चे कम ही करते हैं।पढ़ें पूरी खबर...

यूनेस्को सूची में सात नई धरोहरों को जगह - फोटो : एक्स@यूनेस्को

UNESCO Indian Heritage: भारत की सात और संपत्तियां यूनेस्को विरासत बनीं
भारत की सात नई प्राकृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव लिस्ट (अस्थायी सूची) में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर के डेक्कन ट्रैप्स तथा आंध्र प्रदेश की तिरुमला पहाड़ियां प्रमुख हैं। इन सात स्थलों के जुड़ने के बाद भारत की कुल धरोहरों की संख्या 69 हो जाएगी। इनमें 49 सांस्कृतिक, 3 मिश्रित और 17 प्राकृतिक श्रेणी की धरोहरें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

Israel: नेतन्याहू ने कतर में रह रहे हमास नेताओं को धमकाया
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को कतर में रह रहे हमास नेताओं को चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यही नेता गाजा युद्ध समाप्त करने में सबसे बड़ा रोड़ा हैं, जिसके चलते संघर्ष लंबा खिंच रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अन्नपूर्णा देवी... file - फोटो : अमर उजाला

Online Puja: देश में पहली बार काशी के छह मंदिरों से आज शुरू होगी निशुल्क ऑनलाइन पूजा
देश में पहली बार काशी से छह मंदिरों में निशुल्क ऑनलाइन पूजन की शुरुआत होने जा रही है। श्रद्धालु घर बैठे कहीं से भी बनारस के प्रमुख मंदिरों में पूजन करा सकेंगे। बड़ी शीतला मंदिर के महंत परिवार ने इसकी शुरुआत की है। पहली बार जीवित्पुत्रिका व्रत पर 14 सितंबर को मां संतान लक्ष्मी के पूजन से इसकी शुरुआत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

एलन मस्क और लंदन में विरोध मार्च में शामिल लोग - फोटो : एएनआई

London Protests: एलन मस्क बोले- बेकाबू आव्रजन ब्रिटेन की पहचान के लिए खतरा
ब्रिटेन के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन की अगुवाई में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को लंदन में हुई रैली में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। पुलिस के मुताबिक, यह प्रदर्शन उस वक्त कुछ हद तक बेकाबू हो गया, जब उनके कुछ समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से झड़प हो गई। अधिकारी दोनों गुटों को अलग करने की कोशिश कर रहे थे। इस रैली में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी वीडियो के जरिये हिस्सा लिया और ब्रिटिश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन की खूबसूरती खतरे में है। बेकाबू आव्रजन ने ब्रिटेन को तेजी से बदलना शुरू कर दिया है।' पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

Spain Explosion: स्पेन के मैड्रिड में संदिग्ध गैस रिसाव से विस्फोट, 25 घायल
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक इमारत में विस्फोट हो गया। हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घटना के बारे में मैड्रिड की आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

मां वैष्णो देवी का दरबार। - फोटो : संवाद

वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित: श्रद्धालु निराश, होटल कारोबारी और दुकानदार भी मायूस
मौसम फिर माता वैष्णो देवी की यात्रा में बाधा बना है। 26 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद से बंद यात्रा 14 सितंबर से शुरू की जानी थी, लेकिन शनिवार शाम को बारिश शुरू होने के बाद श्री माता देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिर स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस सूचना को पोस्ट कर भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अगले आदेश की प्रतीक्षा करें। पढ़ें पूरी खबर...

आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच झड़प, 19 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच झड़पों में कम से कम 19 सैनिक और 45 आतंकी मारे गए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

ड्रोन हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Poland: पोलैंड ने अपने वायु क्षेत्र में तैनात किए लड़ाकू विमान
पोलैंड ने अपने वायु क्षेत्र में हमलों को रोकने के लिए लड़ाकू विमानों की तैनाती की है, क्योंकि पास की यूक्रेन की सीमा से कुछ रूसी ड्रोन देश में घुस आए थे। रूसी हमलों की आशंका के कारण पूर्वी शहर लुबलिन के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' - फोटो : ANI

Androth: नौसेना को मिला दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ'
भारतीय नौसेना को दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' मिल गया है। रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने  पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' भारतीय नौसेना को सौंपा दिया है। पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ'  मिलने के बाद नौसेना की शक्ति काफी इजाफा होगा। पढ़ें पूरी खबर...

इलियाना डिक्रूज - फोटो : एक्स

Ileana D’Cruz: इस वजह से बच्चों की फोटो नहीं खिंचवाना चाहतीं इलियाना
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने साल 2012 में फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अब फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर इलियाना अपने पति माइकल डोलन और अपने दो बच्चों के साथ टेक्सास में पारिवारिक जीवन जी रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

Business Roundup: छह करोड़ से अधिक ITR रिटर्न, अरमानी की वसीयत और डॉलर पर गीता गोपीनाथ की राय
आयकर विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि अब तक देश में छह करोड़ से अधिक आईटीआर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। विभाग ने लोगों से अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते आईटीआर दाखिल करने की भी अपील की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के लिए 13 दौर की बातचीत होने की जानकारी दी है। कारोबार जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को ग्राफिक्स के साथ एक ही जगत पर यहां पढ़ें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें