फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: करवा चौथ व्रत आज; ट्रंप के सैनिक करेंगे गाजा युद्धविराम की निगरानी और काबुल में रात भर में कई धमाके

Fri, 10 Oct 2025 06:52 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज करवा चौथ पर अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाएं व्रत रख रही हैं, इस अवसर पर पूजा मुहूर्त, विधि और चन्द्रोदय का समय विशेष महत्व रखता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर गाजा में सुरक्षा को लेकर अमेरिका ने 200 सैनिक भेजे हैं और इस्राइल में गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है, जिस पर नेतन्याहू की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद एक कई धमाके हुए, सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं, लेकिन तालिबान का कहना है कि स्थिति सामान्य है। भारत आज वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा। इसी बीच, भारतीय कारोबारी दुनिया में भी हलचल है, टाटा समूह में बोर्ड की बैठक आज होने वाली है, जिसमें मिस्त्री सहित सरकार और अन्य शेयरधारकों की बैठक पर भी नजर रहेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज

Karwa Chauth 2025 LIve - फोटो : amar ujala

आज करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस वर्ष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र

गाजा में इस्राइली ठिकानों पर हमला - फोटो : ANI
संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग 200 सैनिकों को इस्राइल भेज रहा है ताकि गाजा में लागू युद्ध विराम समझौते की निगरानी और सहायता की जा सके। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये सैनिक सिविल-मिलिट्री समन्वय केंद्र में कार्य करेंगे, जो मानवतावादी सहायता, लॉजिस्टिक और सुरक्षा समर्थन को सुचारू बनाने में मदद करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कई धमाकों से थर्राया काबुल

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार देर रात कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट अब्दुल हक स्क्वायर के पास हुआ, जहां एक लैंड क्रूजर वाहन को निशाना बनाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस घटना के बाद अब्दुल हक चौराहा बंद कर दिया गया, जिससे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर...

वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI
भारत शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एक और करारी शिकस्त देने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा। भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला मुकाबला जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर...

टाटा समूह में तख्ता पलट की कोशिश

टाटा ग्रुप - फोटो : Tata Group
टाटा समूह देश का सबसे मूल्यवान व्यावसायिक घराना है। समूह दिवंगत रतन टाटा की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। लेकिन इस बीच मचे घमासान और फिर मामला सरकार तक पहुंचने के बाद अब सभी की निगाहें 10 अक्तूबर पर हैं। इसी दिन टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड की बैठक है। यह बैठक विशेष रूप से परोपकारी गतिविधियों पर केंद्रित होगी। इसमें 1,000 करोड़ रुपये की अन्य प्रतिबद्धताएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

ऋचा घोष-नादिन डी क्लार्क - फोटो : BCCIWomen-ICC
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट हरा दिया। गुरुवार को महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश की नई रणनीति

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर - फोटो : पीटीआई

ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार महिला आतंकियों की ब्रिगेड बनाने की घोषणा की है। इसकी कमान जैश मुखिया मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर को सौंपी गई है। सादिया का पति युसूफ अजहर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना के हमले में मारा गया था। महिला आतंकियों की इस शाखा का नाम जमात-उल-मोमिनात रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

बर्फीले तूफान की चपेट में आकर लापता हुए दो जवानों में से एक बलिदान

बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों की तलाश में सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान कोकरनाग के गडोल जंगल क्षेत्र में लापता हुए दो पैरा कमांडो में से एक बलिदान हो गया है। वीरवार को बलिदान हुए जवान का शव बरामद हुआ। जवान की सर्विस राइफल भी मिली है। दूसरे पैरा कमांडो की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

अब पश्चिम बंगाल ने भी लगाया कोल्ड्रिफ पर बैन

नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को तीन और बच्चों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 20 पर पहुंच गई है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

नेपाल-श्रीलंका के बाद अब मेडागास्कर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन

मेडागास्कर का झंडे - फोटो : Google Gemini

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में लगभग 1000 युवा प्रदर्शनकारी ‘जेन-जेड मेडागास्कर' के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति अंद्री राजोएलिना के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने अशांति फैलने पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें