फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नागपुर में निर्माणाधीन मंदिर का भाग गिरा; दिल्ली में बारिश का कहर; कर्नाटक दौरे पर PM मोदी

Sun, 10 Aug 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

नागपुर के कोराड़ी देवी मंदिर परिसर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के निर्माणाधीन गेट का हिस्सा अचानक ढहने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम जारी है और घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर स्थित हरिनगर पार्ट-2 में शनिवार सुबह बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक समाधि स्थल की ऊंची दीवार खाली प्लाट में बनी झुग्गियों पर भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबे के बीच पड़ोसी मदद को भागे। बाद में पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे आठ लोगों को तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर के अलावा सफदरजंग अस्पताल भेजा। जहां दो मासूम बच्चियों समेत सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

कोराड़ी देवी मंदिर हादसे पर मौजूद एनडीआरएफ - फोटो : koradi devi temple accident

नागपुर के कोराड़ी देवी मंदिर हादसे में 17 घायल
नागपुर के कोराड़ी देवी मंदिर परिसर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के निर्माणाधीन गेट का हिस्सा अचानक ढहने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम जारी है और घटना की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

जैतपुर में गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सात बेगुनाहों की मौत: 100 फीट लंबी दीवार में नहीं था एक भी कॉलम
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर स्थित हरिनगर पार्ट-2 में शनिवार सुबह बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक समाधि स्थल की ऊंची दीवार खाली प्लाट में बनी झुग्गियों पर भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबे के बीच पड़ोसी मदद को भागे। बाद में पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे में दबे आठ लोगों को तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर के अलावा सफदरजंग अस्पताल भेजा। जहां दो मासूम बच्चियों समेत सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

Railways: प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलूरू को देंगे यलो लाइन मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल। - फोटो : एएनआई

कांग्रेस की मतदाता सूची हेरफेर के खिलाफ 11 अगस्त को बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव में 'मतदाता धोखाधड़ी' का आरोप लगाया है। इसी को लेकर कांग्रेस 11 अगस्त को एक बड़ी बैठक करेगी, जिसमें पार्टी महासचिव, राज्यों के प्रभारी और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। इस बैठक में 'मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी' के खिलाफ देशव्यापी अभियान पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का भी विरोध कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

लंदन हाईकोर्ट के बाहर फलस्तीन समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिस (फाइल) - फोटो : एएनआई

लंदन में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नए कानून का उल्लंघन किया, 365 लोग गिरफ्तार
मध्य लंदन में पुलिस ने फलस्तीन एक्शन ग्रुप के समर्थन पर प्रतिबंध लगाने वाले नए कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 365 लोगों को गिरफ्तार किया है। जुलाई में संसद ने इस ग्रुप को गैरकानूनी घोषित किया था, तब से इसके समर्थकों ने पूरे ब्रिटेन में कई विरोध-प्रदर्शन किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

demo/file - फोटो : अमर उजाला

Mainpuri : अनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार बस, हादसे में 20 लोग घायल
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस पलट गई है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। बस में करीब 45 लोग सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश फ्लैग - फोटो : ANI

Bangladesh: फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में होंगे चुनाव
बांग्लादेश में फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में चुनाव होंगे। बांग्लादेश के चुनाव आयोग प्रमुख ने शनिवार को इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित कराना अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) एएमएम नासिर उद्दीन ने कहा कि कार्यक्रम की घोषणा से दो महीने पहले सटीक तारीख का खुलासा किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

भारत ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा - फोटो : एएनआई

India-Oman FTA: भारत और ओमान मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत
भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) का एलान जल्द ही होने की संभावना है। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समझौते के दस्तावेज का अरबी में अनुवाद ओमान में हो रहा है। इसके बाद दोनों देशों के मंत्रिमंडल इसे मंजूरी देंगे। अधिकारी ने आगे बताया, दोनों देशों ने सैद्धांतिक तौर से समझौते का एलान और उस पर दस्तखत साथ मिलकर करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि दो-तीन महीने से भी कम वक्त में यह सब हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

बढ़ता तापमान चिंताजनक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

इस्राइल में भीषण गर्मी का कहर... टूट सकता है दशकों के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड
इस्राइल में भीषण गर्मी का कहर दिख रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दशकों के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस्राइल की भीषण गर्मी के कहर का आलम यह है कि कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। देश की 

शोले - फोटो : इंस्टाग्राम@filmheritagefoundation

शोले की 50वीं वर्षगांठ, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 4K रीस्टोरेशन का होगा प्रीमियर
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान और हेमा मालिनी जैसे सितारों से सजी ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का विशेष प्रीमियर 6 सितंबर, 2025 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

हैती का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक

Haiti Emergency: कैरेबियाई देश हैती में तीन महीने का आपातकाल
कैरिबियाई देश हैती की सरकार ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को घोषणा की कि वह देश के मध्य क्षेत्र में बढ़ती गिरोह हिंसा को देखते हुए तीन महीने के लिए आपातकाल लागू कर रही है। सरकार के अनुसार, यह कदम देश के पश्चिमी, आर्टिबोनाइट और मध्य हिस्सों में लागू होगा, ताकि सुरक्षा की स्थिति सुधारी जा सके और खेती व खाने-पीने की समस्या से निपटा जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : X / @nsitharaman

Karnataka: सीतारमण श्रीकृष्ण मठ में 'भारत लक्ष्मी' उपाधि से सम्मानित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शनिवार को उडुपी के श्री कृष्ण मठ में पर्याय पुत्तिगे मठ के सुगुणेन्द्र तीर्थ स्वामी ने 'भारत लक्ष्मी' की उपाधि प्रदान की। सीतारमण मंदिर नगरी उडुपी इसलिए आई थीं, ताकि मठ के चारों ओर बने 'याली' (पारंपरिक शैली के विशेष ढांचे) का उद्घाटन कर सकें। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्य न्यायाधीश गवई दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय अरुणाचल दौरे पर सीजेआई गवई, हाईकोर्ट की ईटानगर पीठ के नए भवन का करेंगे उद्घाटन
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू तथा राज्य के कानून, विधायी और न्याय मंत्री केंटो जिनी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी पवन कुमार सैण ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के टी परनाइक की ओर से न्यायमूर्ति गवई का स्वागत किया। राज्यपाल इस समय प्रदेश से बाहर आधिकारिक दौरे पर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

WI vs PAK: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शाहीन अफरीदी ने झटके चार विकेट
वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने घातक गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई। 25 वर्षीय गेंदबाज ने इस मुकाबले में कुल पांच विकेट झटके और पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम के खास क्लब में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें