फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज करेंगे कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन; मानहानि मामले में राहुल गांधी की अदालत में पेशी

Wed, 06 Aug 2025 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय व विभाग जल्द ही कर्तव्य पथ के दोनों तरफ बन रहे कर्तव्य भवनों में दिखेंगे। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए ऐसे कुल 10 भवनों का निर्माण होना है। इनमें से कर्तव्य भवन-3 बनकर तैयार हो गया है, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12.15 बजे करेंगे। साथ ही वह शाम छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक अदालत में पेश होंगे। यह मामला साल 2018 की एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। इसके अलावा, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। पहाड़ से तेजी के साथ नीचे उतरा पानी अपने साथ 20-25 होटल, घर और होम स्टे को बहा ले गया। धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। प्रसिद्ध कल्प मंदिर भी मलबे में बह गया है। चार लोगों की मौत हुई है और 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज करेंगे कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन
केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय व विभाग जल्द ही कर्तव्य पथ के दोनों तरफ बन रहे कर्तव्य भवनों में दिखेंगे। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के लिए ऐसे कुल 10 भवनों का निर्माण होना है। इनमें से कर्तव्य भवन-3 बनकर तैयार हो गया है, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12.15 बजे करेंगे। साथ ही वह शाम छह बजे कर्तव्य पथ पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद किराये के तौर पर खर्च होने वाले 1500 करोड़ रुपये की बचत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

Jharkhand: मानहानि मामले में राहुल गांधी की अदालत में पेशी आज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को झारखंड के चाईबासा स्थित सांसद-विधायक अदालत में पेश होंगे। यह मामला साल 2018 की एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: होटल, घर और दुकानें सैलाब में बहे, चार की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। पहाड़ से तेजी के साथ नीचे उतरा पानी अपने साथ 20-25 होटल, घर और होम स्टे को बहा ले गया। धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। प्रसिद्ध कल्प मंदिर भी मलबे में बह गया है। चार लोगों की मौत हुई है और 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके कुछ देर बाद सुखी टॉप पर भी बादल फटने की घटना सामने आई, लेकिन उसमें किसी तरह के नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Weather: आज भी राहत नहीं...भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
दो दिन की लगातार बारिश ने उत्तराखंड पर कहर बरपाया है। उधर कल बुधवार को भी भी बादलों से राहत के आसार कम हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं, देहरादून हरिद्वार, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी में कल स्कूल बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

Gurugram Murder: रुपयों के लेनदेन में रोहित शौकीन की 12 गोलियां मारकर हत्या
खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गोलियों से भूनकर रोहित शौकीन की हत्या में रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है। घटना के दौरान सड़क के पार खड़े रोहित का दोस्त सिगरेट लेने गया हुआ था, ऐसे में वह गोली लगने से बच गया। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस। - फोटो : PTI

India-Philippines: 'मेरी अब तक की सबसे सफल यात्राओं में से एक', राष्ट्रपति मुर्मू संग डिनर के बाद बोले मार्कोस
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने भारत दौरे को अब तकी अपनी सबसे फायदेमंड और सफल यात्राओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह सब भारत और फिलीपीन के बीच मजबूत दोस्ती की वजह से संभव हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

उत्तरकाशी में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी आपदा: ...जब वर्ष 1750 में भागीरथी में समा गए थे तीन गांव
सीमांत जनपद उत्तरकाशी आपदाओं के लिए संवेदनशील है। उत्तरकाशी के लोगों ने भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं को अक्सर झेला है। वर्ष 1750 में अतिवृष्टि से पहाड़ी टूटकर भागीरथी में आ गई थी जिससे करीब 14 किमी लंबी झील बनी और इसमें तीन गांव समा गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : एएनआई

दिल्ली में 26 से तीन दिवसीय व्याख्यानमाला; देश की नामचीन हस्तियों से सीधा संवाद करेंगे भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत 26 से 28 अगस्त तक विज्ञान भवन में सौ वर्ष की संघ : नए क्षितिज विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला में देश के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों से संवाद करेंगे। संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन भागवत पहले दिन संघ की सौ वर्ष की यात्रा के अनुभव और दूसरे दिन संघ की भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी देंगे। तीसरे दिन संघ प्रमुख कार्यक्रम में शामिल हस्तियों के सवालों का जवाब देंगे।गौरतलब है कि साल 2018 में भी भागवत ने विज्ञान भवन में ही पहली बार ऐसा ही संवाद किया था। इस संदर्भ में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत देश के सभी जिलों में नागरिक गोष्ठियों के आयोजन का फैसला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : X @ZelenskyyUa

जेलेंस्की का दावा: भाड़े के चीनी-पाकिस्तानी सैनिक लड़ा रहा रूस
चीन और पाकिस्तान का एक और चरित्र यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उजागर किया है। उन्होंने कहा, चीन और पाकिस्तान के भाड़े के सैनिक रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे हैं। इनके अलावा रूस को ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और अफ्रीकी देशों के भाड़े के सैनिकों का भी समर्थन मिल रहा।  यूक्रेन ने कहा कि वह एक क्रूर युद्ध से जूझ रहा है जिसने अनगिनत लोगों की जान ले ली है और लाखों लोगों को विस्थापित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

भारतीय दवा उद्योग को झटका दे सकते हैं ट्रंप; 18 महीनों में 150 से 250 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भारत के दवा उद्योग को झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शुरुआत में दवा आयात पर मामूली टैरिफ लगाएगा, जिसे 18 महीनों के भीतर 150 फीसदी और अंततः घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत 250 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बेरोजगारी - फोटो : एडोव

सीएमआईई का दावा: बेरोजगारी 34 माह में सबसे कम, लोगों के पास रोजगार 9 साल में सबसे ज्यादा
श्रमबल भागीदारी बढ़ने से देश में बेरोजगारी दर जुलाई, 2025 में घटकर 34 महीने के निचले स्तर 6.8 फीसदी पर आ गई। 34 महीने में यह दूसरा अवसर है, जब यह दर सात फीसदी के नीचे रही। इससे पहले मई, 2025 में बेरोजगारी दर पहली बार सात फीसदी के स्तर से नीचे 6.9 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें