भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप के सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को ग्रुप चरण में एकतरफा अंदाज में हराया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना का विधान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
22 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें मां दुर्गा के कौन-से रूप की होती है पूजा?
शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट स्वरूप को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना का विधान है। 'शैल' का अर्थ है पर्वत और 'पुत्री' का अर्थ है बेटी, इसी कारण उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। अपने पूर्व जन्म में वह प्रजापति दक्ष की पुत्री सती थीं। पढ़ें पूरी खबर
PM Modi Speech: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- जीएसटी सुधारों को लेकर देश में उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र और जीएसटी सुधारों को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
Manipur: महिला की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा, लोगों ने डॉक्टर पर भी किया हमला; ओपीडी सेवाएं ठप
मणिपुर के आरआईएमएस अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, तोड़फोड़ की और डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना के बाद डॉक्टरों के संगठन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं। अस्पताल ने महिला की मौत पर दुख जताया और मामले की जांच का भरोसा दिया। प्रशासन ने हिंसा की निंदा करते हुए इसे अवैध करार दिया और समाज से शांति बनाए रखने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर
Mera Desh Pehle: पीएम मोदी से जुड़े म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग, रवीना-अक्षय कुमार के अलावा कई सितारे पहुंचे
'मेरा देश पहले: श्री नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी' म्यूजिकल सागा की स्क्रीनिंग पर अक्षय कुमार, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर, विक्की कौशल जैसे कई फिल्मी सितारे नजर आए। यह सभी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर पहुंचे थे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी इस खास स्क्रीनिंग में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: दिवाली से पहले शिक्षकों को मिल जाएगी कैशलेस इलाज की सुविधा, जुटाई जा रही है कर्मचारियों की संख्या
प्रदेश में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिवाली से पहले कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की कवायद तेज हो गई है। विभागों की ओर से अब तक बनाए गए प्रस्ताव के अनुसार कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए 2480 रुपए प्रति कार्मिक सालाना व्ययभार आएगा। पढ़ें पूरी खबर