प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मॉरिशस के दौरे पर हैं। भारत और मॉरीशस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं बात अगर मौसम की करें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और उसके आसपास के इलाकों के निचले से ऊपरी स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने और 10 से 12 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। दूसरी ओर इसी दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। वह स्मार्ट सिटी के तहत बनवाए गए स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर और युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। अब बात अगर दुनिया की करें तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते आर्थिक मंदी आने की आशंकाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूट गए। प्रौद्योगिकी कंपनियों वाले नैस्डेक और एसएंडपी 500 समेत प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई और ये छह महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टैरिफ योजना के कारण उत्पन्न अनिश्चितता और कीमतों में वृद्धि की संभावना से पैदा हुई व्यापारिक चिंताओं को खारिज तो किया है, लेकिन इस वर्ष मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के दौरे पर हैं। भारत और मॉरीशस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और उसके आसपास के इलाकों के निचले से ऊपरी स्तरों पर चक्रवाती प्रसार के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने और 10 से 12 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी राज्यों के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। दूसरी ओर इसी दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। वह स्मार्ट सिटी के तहत बनवाए गए स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर और युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते आर्थिक मंदी आने की आशंकाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूट गए। प्रौद्योगिकी कंपनियों वाले नैस्डेक और एसएंडपी 500 समेत प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई और ये छह महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टैरिफ योजना के कारण उत्पन्न अनिश्चितता और कीमतों में वृद्धि की संभावना से पैदा हुई व्यापारिक चिंताओं को खारिज तो किया है, लेकिन इस वर्ष मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। पढ़ें पूरी खबर....
जानेमाने उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर सोमवार को बड़ा साइबर हमला हुआ। इस साइबर हमले की वजह से 'एक्स' के सर्वर सोमवार को तीन बार ठप पड़ गए। सबसे लंबा आउटेज रात पौने नौ बजे के आसपास देखा गया। यूजर्स को 'एक्स' पर पोस्ट करने और लॉगिन करने में दिक्कतें आईं। करीब दो घंटे की आउटेज के बाद समस्या का समाधान किया गया और सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। सेवाएं बहाल होने के बाद मस्क इस आउटेज के लिए बड़े साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया। पढ़ें पूरी खबर..
देश के आठ राज्यों में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस के संक्रमण का प्रसार काफी तेजी से बढ़ा है। दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हालात गंभीर हैं। इन राज्यों में इस साल सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस वर्ष जनवरी में 500 से ज्यादा लोग स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आए हैं, जिनमें से छह लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह जानकारी केंद्र सरकार के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू को लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में निगरानी बढ़ाने की अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने के लिए सऊदी अरब पहुंच गए। जेलेंस्की की मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों से वार्ता होनी है। वाशिंगटन को उम्मीद है कि रूस के साथ यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने की दिशा में इस बैठक में पर्याप्त प्रगति होगी। पढ़ें पूरी खबर...
संभल के दबथरा हिमंचल गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मेहमान बनकर आए बाइक सवार तीन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधान पति गुलफाम सिंह यादव (66) की पेट में जहरीला इंजेक्शन मार कर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से हत्यारों का हेलमेट और सिरिंज की निडिल मिली है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
होली पर उमड़ने वाली भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए मिनी कंट्रोल रूम सभी स्टेशनों पर बनाया गया है। जहां 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य आधुनिक उपकरण लगाया गया है। इसकी निगरानी विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसडीओ) करेंगे। मिनी कंट्रोल के साथ बेहतर समन्वय के लिए वाणिज्यिक और आरपीएफ कर्मचारियों को वॉकी टॉकी प्रदान की गई है। इतना ही नहीं वाणिज्यिक टिकट जांच कर्मचारियों (टीटीई) को विशेष वर्दी प्रदान की गई है। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। निर्बाध टिकट जांच में मदद मिल सके। पढ़ें पूरी खबर...
भारत समेत दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र में भारी संख्या में नौकरियां मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एआई को अपनाने वाली कंपनियों को कुशल पेशेवरों की कमी से जूझना पड़ रहा है। भारत में अगले दो साल में यानी 2027 तक एआई क्षेत्र में 23 लाख से ज्यादा लोगों की जरूरत होगी। हालांकि, देश को 10 लाख से अधिक कुशल पेशेवरों की कमी से जूझना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...