फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ी शीर्ष महिला माओवादी नेता

Sun, 29 Sep 2019 04:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की एक शीर्ष महिला नेता को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। मुठभेड़ में महिला को दो गोलियां लगी हैं। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. गौतम सवांग ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति सदस्य और स्टेट जोनल कमेटी सदस्य पेदान्ना उर्फ जगन की पत्नी साके कलावती उर्फ भवानी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


सवांग ने इसे आंध्र-ओडिशा सीमा (एओबी) क्षेत्र में माओवादियों के लिए करारा झटका बताया है। उन्होंने कहा, भवानी को रामपाचोदावरम की स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद इलाज के लिए राजामहेंद्रवरम में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सवांग के मुताबिक, भवानी करीब 20 साल से माओवादी संगठन की सक्रिय नेता के तौर पर काम कर रही है। भवानी की गिरफ्तारी 22 और 23 सितंबर को विशाखापत्तनम जिले में एओबी पर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पांच माओवादियों के बाद चलाए गए कांबिंग अभियान के दौरान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें