फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकडॉनाल्ड्स ने बर्गर से हटाया टमाटर, जानें वजह

Fri, 15 Jul 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आप टमाटर खाने के शौकीन हैं और इस महंगाई में भी उसका लुत्फ लेना नहीं छोड़ रहे हैं तो ये खबर आपका जायका कुछ बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन


मैकडी यानी बर्गर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मैकडॉनाल्ड्स ने अपने बर्गर में से टमाटर की स्लाइस हटा दी है।

मैकडी ने फिलहाल उत्तर और पूर्व भारत स्थित अपने सेंटरों पर टमाटर हटाओ नियम लागू किया है। इसके पीछे कंपनी ने महंगे होते टमाटर की बात नकारी है और तर्क दिया है कि खराब फसल वाले टमाटर मिल रहे हैं, जिससे की फूड आइटम की क्वॉलिटी और स्वाद पर फर्क पड़ रहा है।

कंपनी के इस फैसले से वे लोग खासे परेशान हैं जिन्हें टमाटर पसंद है और बर्गर या रैप में टमाटर खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

मैकडी नहीं लाएगा टमाटर का विकल्प

- फोटो : getty
उत्तर और पूर्व भारत में मैकडी की सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट ने मैकडी आउटलेट्स के बाहर नोटिस लगाया कि कंपनी अपने विभिन्न व्यंजनों में टमाटर की अपर्याप्त उपलब्धता की वजह से टमाटर हटा रही है। 

बीते कुछ महीनों में टमाटर की कीमतों खासी बढ़ोतरी हुई है। जून के आंकड़ों के मुताबिक थोक सब्जियों के दामों में पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खुदरा मूल्यों में भी इजाफा हुआ है। ऑनलाइन सब्जियां-फल आदी सामान बेचने वाली बेवसाइट 'बिग बास्केट' ने टमाटर की कीमत 69 रुपए प्रति किलो लगाई है।

भारत में मैकडॉनाल्ड्स के अधिकारी फिलहाल मीडिया को यही बता रहे हैं वे टमाटर का विकल्प लेकर नहीं आ रहे हैं, बल्कि इस समस्या से जल्द से जल्द उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं सबसे हैरानी की बात ये है कि पश्चिम और दक्षिण भारत में कंपनी को टमाटर की समस्या नहीं सता रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें