राज्य के राज्यपाल के रूप में कोश्यारी का कार्यकाल के दौरान कई घटनाएं हुईं, जिन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरीं। इनमें नवंबर 2019 में सुबह-सुबह फडणवीस का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह, राकांपा के अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाना, महा विकास अघाड़ी सरकार का गिरना और पिछले साल जून में शिवसेना के एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाना शामिल हैं।
ओडिशा: ट्रक और एसयूवी की भिड़ंत में दो की मौत
वहीं, ओडिशा के बोलांगीर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 59 पर सोमवार को एक एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के बंगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुगुड़ा छक के पास हुई। मृतकों की पहचान लिंगराज सर्राफ और किशोर दास के रूप में की गई है, जो बारगढ़ जिले के गैसीलात पुलिस स्टेशन के पन्हारेनमुंडा गांव के निवासी थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी गैसिलाट इलाके से आ रही थी और नुआपाड़ा जिले के सिनापाली की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर से आ रहा था। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य का कांटाबांजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चेन्नई: कार और दोपहिया वाहनर की टक्कर में तीन की मौत
उधर, चेन्नई के कनाथुर ईसीआर के पास कोवलम इलाके के कोस्ट रोड पर एक कार और दोपहिया वाहन की भी टक्कर हो गई। इसमें हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। केलमबक्कम पुलिस ने बताया कि शवों को पास के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह दुर्घटना ईस्ट कोस्ट रोड पर तेज गति के कारण हुई। आगे की जांच जारी है।
ओडिशा: मानस नेशनल पार्क में जंगली भैंस के हमले में वन रक्षक की मौत
असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भैंस के हमले में एक वन रक्षक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात को उस समय हुई जब वे आरक्षित वन में ड्यूटी पर थे।
तीन वन रक्षकों पर एक जंगली भैंस ने हमला किया
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के भुइयांपारा वन रेंज में गश्त कर रहे तीन वन रक्षकों पर एक जंगली भैंस ने हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि तीन वन रक्षकों में से एक रॉबिन बासुमतारी की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों की पहचान हितेश मेधी और कृष्णा बोरो के रूप में हुई है। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।