फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 31 Jul 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले की घड़ी, क्या माल्या की भारत वापसी होगी? प्रत्यर्पण मामले पर आज लंदन कोर्ट में अंतिम सुनवाई

विज्ञापन


विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर मंगलवार को लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी। मामले की अंतिम सुनवाई में किसी भी क्षण फैसला आने की उम्मीद है। वहीं माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार को भी बहुत उम्मीदें हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


कॉरपोरेट घरानों से रिश्तों पर खुलकर पीएम मोदी के समर्थन में आए अमर सिंह, कांग्रेस को घेरा

कॉरपोरेट घरानों से रिश्तों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब के अगले ही दिन सोमवार को सांसद अमर सिंह उनके पक्ष में खड़े हो गए। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, अंबानी व अडानी घराने का विकास चार साल में नहीं हुआ है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

असम में 40 लाख अवैध नागरिक : घुसपैठ पर सियासी घमासान फिर तेज होने का अंदेशा

बांग्लादेश घुसपैठ के लिए चार दशक से सुर्खियों में रहने वाले असम में इस मुद्दे पर फिर सियासत तेज होने का अंदेशा है। इस बार एनआरसी के अंतिम मसौदे में 40 लाख से ज्यादा लोगों का नाम शामिल नहीं होना वजह बनेगा।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नहीं थम रही मराठा आंदोलन की आग, फिर भड़की हिंसा, एक ने जान दी

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सुलगी चिंगारी ज्वाला बनती जा रही है। मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के बाद सोमवार को पुणे और सोलापुर में फिर हिंसा भड़क उठी। वहीं आरक्षण की मांग के समर्थन में एक और युवक ने आत्महत्या कर ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

दिल्ली: यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ का खतरा, 10 हजार लोगों को शिविरों में भेजा 

यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ की आशंका के मद्दनेजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटा है। दिल्ली में कई जगह अस्थायी  शिविर बनाए गए हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हॉकी विश्व कपः इटली के खिलाफ जीत से भारत को मिलेगा क्वार्टर फाइनल प्रवेश

बेहतर रैंकिंग की अमेरिका की टीम को 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप के क्रासओवर दौर में प्रवेश कर लिया। अब मंगलवार को दसवीं रैंकिंग की भारतीय टीम की टक्कर 17वीं रैंकिंग की टीम इटली से होगी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें