बिहार की राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बीच, कांग्रेस की ओर से भी पुष्टि की गई है कि वह इसमें भाग लेगी। हालांकि, पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि इस बैठक में कांग्रेस की ओर से कौन शामिल होगा, इस पर चर्चा होनी बाकी है।
पटना में विपक्षी दलों की बैठक से केसीआर ने बनाई दूरी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव ने इस बैठक से दूरी बना ली है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि इसके बजाय मुख्यमंत्री देश को ‘तेलंगाना विकास मॉडल’ पेश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते विपक्ष के नेतृत्व पर अपना दावा जताया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ही किसी संयुक्त विपक्षी मंच का केंद्र बिंदु हो सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने यह बैठक बुलाई है।
विपक्ष के साथ तालमेल के लिए पूरा प्रयास करेंगे : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) विपक्षी दलों के साथ तालमेल बिठाने के लिए सभी कदम उठाएगी।