कोलकाता में रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार को टकराव हुआ। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं।
पढ़े पूरी खबर
सीबीआई Vs कोलकाता पुलिस: जांच एजेंसी आज जाएगी सुप्रीम कोर्ट
केंद्र और ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद सीबीआई सूत्रों ने रविवार को कहा कि जांच एजेंसी सोमवार को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी। सीबीआई ने दावा किया कि पोंजी घोटालों में उसकी जांच में पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य की पुलिस रोड़े अटका रही है।
पढ़े पूरी खबर
सीबीआई को है डर, दफ्तर से अहम दस्तावेज नष्ट कर सकती है बंगाल पुलिस
पश्चिम बंगाल के चर्चित चिटफंड घोटाला मामले में रविवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर सीबीआई की टीम के पहुंचने बाद से बवाल जारी है। कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच शुरू हुई झड़प, फिर सीबीआई के 5 अधिकारियों की गिरफ्तारी, फिर ममता बनर्जी का पुलिस कमिश्नर के पक्ष में समर्थन में बैठना और इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष का एक हो जाना, महज कुछ घंटों में देश की राजनीति में बवाल मच गया।
पढ़े पूरी खबर
आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम पर चलेगा मुकदमा, सरकार ने सीबीआई को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने सीबीआई को आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कानून मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। सीबीआई ने 25 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा था कि वह मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है।
पढ़े पूरी खबर
लोकसभा में आज फिर घमासान के आसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों के लिए भी जारी कर सकती है।
पढ़े पूरी खबर