फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 09 Feb 2019 06:56 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से 57 मरे, अस्पताल में सौ से ज्यादा लोग भर्ती

विज्ञापन


सहारनपुर और उससे सटे रुड़की के लिए शुक्रवार का दिन बेहद मनहूस साबित हुआ। दोनों जगह 57 लोगों पर जहरीली शराब मौत बनकर टूटी, तो 120 लोगों की हालत अस्पताल में गंभीर बनी है। शराब का सेवन करने वाले सहारनपुर जिले के नागल, गागलहेड़ी और देवबंद थाना क्षेत्र के कई गांवों के 37 लोगों की देर रात तक मौत हो चुकी थी।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


Chocolate Day: मिठास के साथ ना को हां में बदलेगा यह दिन, बढ़ाएगा दिलों में प्यार

वैलेंटाइन वीक पर चारों तरफ गुलाब का रंग बिखरा हुआ है। ऊपर से चॉकलेट की मिठास इस खास सप्ताह को और भी मीठा बना रही है। शनिवार को चॉकलेट डे है। इसके लिए युवा चॉकलेट खरीद रहे हैं। इस दौरान दुकानों पर स्पेशल चॉकलेट आई हुई है।

पढ़ें पूरी खबर

थरूर की शिकायत पर रिपब्लिक टीवी व अर्नब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की शिकायत पर समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी और उसके संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायत थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच से संबंधित गोपनीय दस्तावेजों की चोरी के आरोप से जुड़ी है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

कोलकाता पुलिस ने की सीबीआई के पूर्व निदेशक नागेश्वर राव के ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक रह चुके नागेश्वर राव के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की शाम छापेमारी की। कोलकाता में राव के ठिकानों पर छापे मारे गए। वहीं साल्ट लेक में राव की पत्नी की कंपनी एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई।

पढ़ें पूरी खबर

भारत में महिला सशक्तीकरण के लिए दो कार्यक्रम शुरू करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में पांच करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल के तहत निजी क्षेत्र की साझेदारी से भारत में दो परियोजनाओं को लांच करने की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और वरिष्ठ सलाहकार इवांका ट्रंप कर रही हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें