स्वामी सानंद की मौत के बाद बड़ा दांव खेलने की तैयारी में कांग्रेस, हरिद्वार आ सकते हैं राहुल गांधी
गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत पर्यावरणविद् सानंद की मौत के बाद उपजी स्थिति के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह आज धर्मनगरी का रुख कर सकते हैं।
हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल में चल रही उठापटक और पारिवारिक कलह के बीच पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है। पार्टी से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि चौटाला ने हिसार सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
मी टू अभियान के तहत 6 महिला पत्रकारों की तरफ से यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के बाद विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। उनके साथ सरकार में मौजूद कई महिला मंत्रियों ने गुरुवार को सीधे तौर पर अकबर के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन उन सभी ने आवाज उठाने वाली महिलाओं के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें न्याय अवश्य मिलना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
आम आदमी पार्टी विधायक एचएस फूलका आज देंगे इस्तीफा, पंजाब सरकार से हैं खफा
आप आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट एचएस फूलका शुक्रवार को दिल्ली चुनाव आयोग में अपना इस्तीफा देंगे। फूलका लुधियाना के हलका दाखा से विधायक है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ है कि सरकार खुद आरोपियों को बचाने में जुटी है।