फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 06 Jul 2018 04:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपका घर भी चलाएगा जियो, फिर शुरू होगी टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर की जंग
विज्ञापन

रिलायंस जियो अब सिर्फ टेलीकॉम सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि आपके घर की 24 घंटे निगरानी, आपका मनोरंजन और खरीदारी भी करेगा। इसके लिए कंपनी ‘जियो गीगा फाइबर’ अल्ट्रा हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


इंग्लैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में रौंदकर लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगी 'विराट ब्रिगेड'
विराट सेना शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई थी। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

ब्रिटेन की अदालत से माल्या को झटका, लंदन स्थित संपत्ति की तलाश कर जब्त करने के आदेश
ब्रिटेन के एक हाईकोर्ट ने 13 भारतीय बैंकों के समूह के पक्ष में और भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ एक बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने प्रवर्तन अधिकारी को लंदन के पास हर्टफोर्डशायर में माल्या की संपत्तियों में प्रवेश करने और तलाशी लेने की अनुमति दे दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


पांच बार की चैंपियन ब्राजील का क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हाई वोल्टेज मुकाबला आज
पांच बार की चैंपियन ब्राजील के रिकॉर्ड छठे विश्व कप के लक्ष्य को शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के रेड डेविल्स की चुनौती पार करनी है। जबकि बेल्जियम को पता है कि अगर उसे अपने फुटबॉल इतिहास का सुनहरा पन्ना लिखना है तो खिताब की दावेदार ब्राजील के खिलाफ उन्हें अपना श्रेष्ठ देना होगा। वर्ना इस विश्व कप में उनके पास यह अंतिम मौका होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर

चीफ जस्टिस के केस आवंटन अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला 
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुना सकता है, जिसमें पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) को शीर्ष न्यायालय में मामलों के आवंटन का रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण की पीठ ने इस याचिका पर अपना निर्णय 27 अप्रैल को सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार को सुनाए जाने की संभावना है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या विवाद: आज से सुप्रीम कोर्ट में फिर शुरू होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर शुक्रवार से फिर सुनवाई शुरू करेगा। इससे पहले 17 मई को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और एसए नजीर की पीठ ने मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी। 17 मई को मुस्लिम पक्षकारों की ओर से दलील दी गई है कि 1994 के इस्माइल फारूकी फैसले में कहा गया है कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है।

यहां पढ़ें पूरी खबर


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें