फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: असम व मेघालय के अधिकारियों के बीच आज होगी मुलाकात, निकल सकता है बीच का रास्ता

Sat, 09 Oct 2021 09:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वोत्तर में दो पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद का काफी पुराना है। हाल के दिनों में सीमा विवाद के कारण संघर्ष की खबरें ज्यादा आ रही हैं। पिछले दिनों हुई हिंसा में कई मौतें भी हो गई थीं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर में असम व मेघालय के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच शनिवार को अहम मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात असम के सिलचर में होगी। इस मुलाकात से पहले दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए पांच अक्तूबर को विवादित सीमा का साझा निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


दोनों राज्यों के मंत्रियों का कहना था कि इस निरीक्षण का उद्देश्य सिर्फ विवाद की जमीनी हकीकत को समझना था। निरीक्षण के आधार पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कमेटियां अपनी-अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगी, उनका अध्ययन करने के बाद फैसला लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्रियों के बीच भी हो चुकी है मुलाकात 
इससे पहले सीमा विवाद मसले पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के बीच 23 जुलाई व छह अगस्त को मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के तीन दिन बाद ही दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसा फैल गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ गई थी, जिसमें कई मौतें भी हुई थीं। 
विज्ञापन


12 साल पुराना है विवाद
असम और मेघालय के बीच यह सीमा विवाद करीब 12 साल पुराना है। दोनों राज्य सरकारों के बीच छह क्षेत्रों में मामूली मतभेत है। वार्ता के पहले चरण में राज्य सरकारें इन क्षेत्रों के मामूली विवाद को खत्म करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें