फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला घोटाले से जुड़े मामले में कारोबारी गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 10:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के परेल ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। जानिए आज की अन्य प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के चितवन जिले में त्रिशुली नदी में भारतीय नंबर प्लेट वाली एक जीप मिली है। पुलिस ने इसकी  पुष्टि की है। चितवन जिले के डिप्टी एसपी श्रीराम भंडारी ने बताया कि गोताखोरों ने नदी के भीतर एक जीप होने की पुष्टि की है। सुबह के समय इश्याकामना गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि एक संदिग्ध वाहन शायद नदी में गिर गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। फिलहाल जीप को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में तीन की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। दरअसल मुंबई के परेल ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच चल रही है। 

पश्चिम बंगाल में 400 श्रद्धालुओं से भरी फेरी बोट फंसी, कोस्ट गार्ड ने चलाया बचाव अभियान

पश्चिम बंगाल के काकद्वीप के नामखाना इलाके में एक फेरी बोट (नौका) पानी के कम स्तर के कारण फंस गई। धुंध के कारण यह स्थिति बनी। घटना के वक्त नौका में 400 श्रद्धालु सवार थे, जो कि मकर संक्रांति पर गंगासागर में डुबकी लगाकर लौट रहे थे। घटना की सूचना पर भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान चलाया। कोस्ट गार्ड ने हल्दिया से होवरक्राफ्ट मौके पर भेजे हैं, जिनसे लोगों को सुरक्षित तट पर पहुंचाया जा रहा है। अभी तक 140 लोगों को सुरक्षित तट पर पहुंचाया जा चुका है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। 
 

तकनीकी दिक्कतों से अटकी वंदे भारत ट्रेन

महाराष्ट्र के जालना-मुंबई मार्ग पर तकनीकी दिक्कतों के चलते वंदे भारत ट्रेन को रोकना पड़ा। जिस जगह ट्रेन रुकी, वह असंगसन रेलवे स्टेशन के नजदीक का इलाका था। हालांकि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद करीब आधा घंटे बाद ट्रेन मुंबई की तरफ रवाना हो गई। सेंट्रल रेलवे ने यह जानकारी दी। 

केरल में एक कार के तालाब में गिरने से तीन की मौत

केरल में माला के पास एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिट्टो, श्याम और जॉर्ज के रूप में हुई है। सभी पास के इलाकों के निवासी थे। सोमवार की रात कुझिक्कट्टूसेरी में ग्रेनाइट खदान के अंदर संकरी सड़क से यात्रा कर रहे थे, जब यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और ब्रेकर्स को तोड़ते हुए तालाब में गिर गया। गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए गए।

तमिलनाडु के राज्यपाल पत्नी संग रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अपनी पत्नी के साथ रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने मिलकर सफाई अभियान के तहत मंदिर के परिसर में झाड़ू लगाकर उसे साफ भी किया।

ईडी ने धन शोधन मामले में कोयला कारोबारी को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धन शोधन से जुड़ी जांच के सिलसिले में एक कोयला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अजहर अंसारी को धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत झारखंड के हजारीबाग जिले से हिरासत में लिया गया है। ईडी ने दिन में इस मामले में छापेमारी अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि यह मामला कोयला व्यापार में अनियमितताओं से संबंधित है।
विज्ञापन

दो दिनों में 54 लाख मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे: जरांगे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि वह 54 लाख मराठों को दो दिनों के भीतर कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने के लिए 20 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने गांव अंतरवाली सराटी को छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

जरांगे ने कहा कि मराठा जाति के सदस्यों को कृषक कुनबी समुदाय से संबंधित दिखाने वाले अब तक 54 लाख रिकॉर्ड पाए गए हैं और इन सभी व्यक्तियों (या उनके वंशजों) को तुरंत कुनबी प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। कुनबियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण का लाभ मिलता है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने निर्दलीय विधायक बच्चू कडू और मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) मंगेश चिवटे से कहा, ‘‘नहीं तो मैं 20 जनवरी को मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन करने के लिए निकलूंगा।’’

कडु और चिवटे ने जरांगे को आश्वासन दिया कि सरकार बुधवार दोपहर तक वंश और करीबी रिश्तेदारों के प्रमाण के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने के बारे में आवश्यक अध्यादेश जारी करेगी। जरांगे के साथ सार्वजनिक रूप से बातचीत के दौरान कडु ने कहा कि 17 और 18 जनवरी को राज्य भर में शिविर आयोजित किए जाएंगे और जो लोग वैध दस्तावेज पेश करेंगे, वे कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। इससे पहले दिन में कडू ने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में दो करोड़ से अधिक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन द्वारा 14,148 कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें