फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: कफ सिरप से 68 बच्चों की मौत मामले में 23 को जेल; पेपर वायरल होने पर सीआईएससीई ने बदली परीक्षा की डेट

Mon, 26 Feb 2024 07:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस की प्रथीपाडु के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार सरकारी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस की प्रथीपाडु के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का टायर पंक्चर हो गया था, जिसे बदलने के लिए ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन


असम में ब्राउन शुगर के साथ एक ड्रग तस्कर
असम राइफल्स और असम पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने आरोपी के पास से 126 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को असम के चाचर जिले से पकड़ा है। आरोपी के पास से 10 साबुन के डिब्बे बरामद हुए हैं, जिनमें ब्राउन शुगर छिपाकर रखी गई थी। एनडीपीएस ने ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है। 
 
 

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में इंटरनेट पर रोक पांच और दिन बढ़ी

मणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मोबाइल डेटा सहित इंटरनेट सेवाओं पर रोक को पांच और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। गृह विभाग द्वारा रविवार शाम को जारी आदेश के तहत जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक दो मार्च तक जारी रहेगी। आदेश में कहा गया, “राज्य सरकार ने चुराचांदपुर जिले में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, दो मार्च तक चुराचांदपुर जिले के पूरे राजस्व क्षेत्र में वीपीएन के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं, मोबाइल डेटा सेवाओं और इंटरनेट सेवाओं का निलंबन जारी रखने का फैसला किया।” इसमें कहा गया कि मोबाइल सेवा प्रदाताओं से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। राज्य सरकार ने 16 फरवरी को चुराचांदपुर जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया था। तब उग्र भीड़ पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त के जिला कार्यालय परिसरों में घुस गई थी और वहां तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्तियों को आग लगा दी थी।

वोटिंग के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, चुनाव आयोग ने टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल से कहा
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को आश्वासन दिया कि आधार कार्ड नहीं होने पर मतदाताओं को मतदान करने से रोका नहीं जाएगा। इसमें कहा गया है कि मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र या कोई अन्य पहचान पत्र दिखाकर अपना मतपत्र डाल सकेंगे। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में कई आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने पर चिंता जताए जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह आश्वासन दिया। 

तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा नेता सुखेंदु शेखर रे, डोला सेन और साकेत गोखले और लोकसभा सांसद प्रतिमा मंडल और सजदा अहमद शामिल थे, जिन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और आधार को कथित तौर पर निष्क्रिय किए जाने का मुद्दा उठाया। 

बैठक के बाद रे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर हजारों लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने या उनके नाम सूची से बाहर किए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास आधार नहीं है, तो भी उन्हें अन्य वैध दस्तावेजों के साथ मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। तृणमूल कांग्रेस ने व्यय की निगरानी के लिए जिला आसूचना समितियों के गठन का मुद्दा भी उठाया।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की उनके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 49 वर्षीय बिजॉय दास गुमा-1 पंचायत के उप प्रधान थे। पुलिस ने बताया कि वह रविवार रात अशोकनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गुमा में अपने घर के बाहर थे जब उन्हें गोली मारी गई। उसे बारासात अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मुंबई में वाणिज्यिक केंद्र में लगी भीषण आग, 37 लोगों को रेस्क्यू किया गया
मुंबई के सांताक्रूज उपनगर में स्थित दो मंजिला वाणिज्यिक केंद्र में सोमवार शाम आग लग गई और 37 लोगों को बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान मिलान सबवे के पास स्थित ऑप्शंस कमर्शियल सेंटर की दूसरी मंजिल और छत पर सीढ़ियों के जरिए चलाया। एक अधिकारी ने बताया, ''शाम करीब सवा पांच बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ है।'' उन्होंने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर लगे इलेक्ट्रिक तारों और प्रतिष्ठानों तक ही सीमित थी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

महाराष्ट्र: रायगढ़ में बांध टूटने से दो बच्चों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिल में एक बांध टूटने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार बच्चे मलबे में दब गए थे। दो को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो की मौत हो गई। घटना उरण तालुका में धूतु गांव के पास हुई। 

तेलंगाना में गुजरात के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, भाजपा की विजय संकल्प यात्रा जारी

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल। (फाइल) - फोटो : पीटीआई (फाइल)
तेलंगाना में महिलाओं ने उतारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की आरती। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल तेलंगाना के खैरताबाद में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करने पहुंचे थे। खैरताबाद क्लस्टर में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल के स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं आरती का थाल सजाकर पहुंचीं।

उन्होंने पार्टी का प्रचार करते हुए दावा किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार विकास की गारंटी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति सुरक्षा के साथ-साथ संरक्षा (safety) का युग लेकर आई है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी तेलंगाना भाजपा की 'विजय संकल्प यात्रा' के दौरान सीएम पटेल ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की सराहना की। उन्होंने कहा, आतंकवाद और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण देश के दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने से पहले 100 बार सोचते हैं।
 

ओवैसी असम में मुस्लिम विवाह कानून निरस्त करने पर भड़के

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम विवाह अधिनियम को निरस्त करने के असम मंत्रिमंडल के फैसले का मकसद मुसलमानों को उनके धर्म और धार्मिक प्रथाओं से दूर करना है। उन्होंने कहा, असम में बीजेपी सरकार ने 90 साल पुराने कानून को खत्म कर दिया है। उस कानून के मुताबिक, असम के मुसलमानों की शादी 'काजी' या रजिस्ट्रार के जरिए होती थी और उन्हें 'निकाहनामा' सर्टिफिकेट मिलता था।

उन्होंने कहा, शादी अपने धर्म के अनुसार होनी चाहिए। ओवैसी के मुताबिक, विशेष विवाह अधिनियम में कोई धर्म नहीं है जो एक तटस्थ, धर्मनिरपेक्ष कानून है। मुस्लिम विवाह में दुल्हन को दिया जाने वाला 'मेहर' हटाने का जिक्र कर उन्होंने पूछा कि क्या यह महिलाओं के लिए नुकसान है या नहीं। उन्होंने कहा, अगर शादी का पंजीकरण विशेष विवाह अधिनियम के तहत किया जाता है, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत विरासत नहीं मिलेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा था कि असम कैबिनेट ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द करने की मंजूरी दे दी है।

उज्बेकिस्तान : भारतीय मिलावटी कफ सिरप से 68 बच्चों की मौत मामले में 23 को जेल

कफ सिरप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
उज्बेकिस्तान की एक अदालत ने भारत में बना कफ सिरप पीने के कारण हुई 68 बच्चों की मौत के मामले में सोमवार को 23 लोगों को जेल की सजा सुनाई है। भारतीय नागरिक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जो भारतीय कफ सिरप डॉक 1 मैक्स को उज्बेकिस्तान में आयात करने वाली कंपनी का डायरेक्टर है, को सबसे लंबी 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इन सभी 23 लोगों को कर चोरी, खराब या मिलावटी गुणवत्ता की दवा बेचने, अपने पद का दुरुपयोग करने, लापरवाही, जालसाजी और घूसखोरी आदि का दोषी ठहराया गया है।

दवा आयात लाइसेंसिंग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को भी सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने के अलावा उज्बेकिस्तान की अदालत ने सिरप पीने से मरने या दिव्यांग होने वाले हर बच्चे के परिजनों को 80 हजार डॉलर की राशि देने का आदेश भी सुनाया है। दवा से प्रभावित होने वाले 8 अन्य बच्चों के माता-पिता को 16 हजार से लेकर 40 हजार डॉलर तक देने का आदेश दिया गया है।

ओडिशा बोर्ड में 10वीं कक्षा के गणित प्रश्नपत्र लीक के आरोप खारिज

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (सांकेतिक / फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि 10वीं कक्षा की परीक्षा का गणित प्रश्नपत्र लीक हो गया था। पत्रकारों से मुखातिब बोर्ड अध्यक्ष श्रीकांत तराई ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई और प्रश्नपत्र लीक होने की बातें निराधार हैं। उन्होंने छात्रों से "बिना किसी भ्रम के' परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गणित के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हो गए हैं। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। शुक्रवार को आरोप लगा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक हो गया। उस दावे को भी बोर्ड ने खारिज कर दिया था। बता दें कि राज्य भर के 3,047 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। लगभग 5.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हुई और 4 मार्च तक चलेगी.

आंध्र प्रदेश दौरे पर खरगे बोले- मोदी नहीं, कांग्रेस की गारंटी; गरीब परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक मदद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। प्रत्येक गरीब परिवार को प्रति माह 5,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने इंदिराम्मा यूनिवर्सल बेसिक इनकम सहायता के तहत यह राशि दिए जाने का एलान किया। अनंतपुर में कांग्रेस के चुनावी अभियान के दौरान खरगे ने कहा, 'हम आपको गारंटी दे रहे हैं। यह मोदी की गारंटी की तरह नहीं है. यह कांग्रेस की गारंटी है।'

पेटीएम के मैनेजर ने दी जान, पत्नी बोली-नौकरी को लेकर था तनाव

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कीम नंबर 78 में रहने वाले पेटीएम के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता (40) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी मोहिनी ने पुलिस को बताया कि गौरव कुछ दिन से तनाव में चल रहे थे, उन्हें डर था कि नौकरी न छूट जाए। वहीं, बड़े भाई अजीत का कहना है कि गौरव को नौकरी की कोई चिंता नहीं थी, क्योंकि उन्हें दो बड़ी कंपनियों से ऑफर थे। खुदकुशी का सही पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। लसूड़िया थाना पुलिस ने बताया कि रविवार को मोहिनी ने सूचना दी कि गौरव ने फंदा लगा लिया है। वह इंदौर में ही पेटीएम के दफ्तर में ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे। 

सीआईएससीई ने रसायन विज्ञान की परीक्षा रोकी, अब 21 मार्च को होगा पेपर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को होने वाली 12वीं (आईएससी) की रसायन की परीक्षा अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए स्थगित कर दी। यह परीक्षा अब 21 मार्च को दोपहर दो बजे होगी। सीआईएससीई ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सहायक सचिव एकता परिहार ने कहा कि परिषद आपात बैठक कर रही है। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। 12 फरवरी से शुरू हुईं सीआईएससीई की बारहवीं कक्षा की परीक्षा तीन अप्रैल तक चलेगी।

तेलंगाना कृषि अधिकारी ने फर्जी दावों से दो करोड़ हड़पे, गिरफ्तार

तेलंगाना में किसानों को समर्थन करने वाली दो सरकारी योजनाओं से दो करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में कृषि विभाग के एक कर्मचारी सहित दो लोगों को पुिलस ने गिरफ्तार किया है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले में एक कृषि विस्तार अधिकारी (एईओ) ने कैब ड्राइवर के साथ मिलकर रायथु जीवन बीमा योजना में एक करोड़ रुपये के 20 फर्जी दावे किए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘रायथु बंधु’ फसल निवेश सहायता योजना के तहत एक करोड़ रुपये की भी हेराफेरी की।

आईजीआईएमएस अस्पताल में डॉक्टर-परिजनों में हंगामा
पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज के परिजनों और स्थानीय डॉक्टरों के बीच हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। डीएसपी सुशील कुमार का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बंगाल : तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता बिजन दास (49) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हत्या के पीछे जमीन विवाद है। बिजन दास पर यह हमला तब हुआ जब वह पार्टी के एक सहयोगी के घर गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुमा एक पंचायत के उप मुखिया दास को नजदीक से दो बार गोली मारी गई, एक गोली उनके सिर में लगी और दूसरी उनके बाएं कान को पार कर गई।

कर्नाटक में मंकी फीवर का कहर जारी, एक और महिला की मौत

कर्नाटक में मंकी फीवर का कहर जारी है। रविवार को शिमोगा जिले में इससे संक्रमित एक और महिला की मौत हो गई, जिसके बाद, इस साल जनवरी से अब तक राज्य में क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज यानी मंकी फीवर से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, महिला उत्तर कन्नड़ जिले की रहने वाली थीं। वह पिछले 20 दिनों से आईसीयू में भर्ती थीं।
विज्ञापन

प्रज्ञा बयान दर्ज कराएं या कार्रवाई का करें सामना : एनआईए कोर्ट

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विशेष एनआईए कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को पेश होने को कहा है। कोर्ट ने ऐसा करने में नाकाम रहने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी। विशेष न्यायाधीश जस्टिस एके लाहोटी ने 22 फरवरी को मेडिकल आधार पर उस दिन की छूट के लिए ठाकुर की याचिका को स्वीकार करते हुए यह निर्देश पारित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें