फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: चेंगलपट्टू के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, ठाणे के एक लॉज से महिला का शव बरामद; जानें आज की अहम खबरें

Mon, 11 Dec 2023 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेंगलपट्टु रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के पलटने के बाद अधिकारी पटरी को साफ करने और ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहे की रॉड और अन्य सामानों को लेकर चेन्नई हार्बर की तरफ आ रही मालगाड़ी टेंगलपट्टू में पलट गई। यह घटना रविवार की रात साढ़े दस बजे घटी। पांच से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना से दक्षिणी तमिलनाडु से चेन्नई की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन


चेंगलपट्टू रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद अधिकारी पटरी को साफ करने और ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए काम कर रहे हैं।

ठाणे के एक लॉज में मिला महिला का शव

ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में महिला का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बों को घटनास्थल से हटाया गया

मुंबई के पास कसारा और टीजीआर-3 स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के सात डिब्बों के पटरी से उतरने के एक दिन बाद पटरी से उतरे सभी बोगियों को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। यह घटना रविवार को शाम के साढ़े छह बजे घटी थी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया, पटरी पर उतरे सभी डिब्बों को घटनास्थल से हटा दिया गया है। शेष डिब्बों को वापस कसारा यार्ड में जाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ डाउनमेल एक्सप्रेस ट्रेनें, जिनका मार्ग पहले डायवर्ट किया गया था, उन्हें अब उनके उच्त निर्धारित मार्ग पर बहाल कर दिया गया है। 

फुटपाथ पर रहने वाले दंपति को ट्रक ने कुचला

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार की सुबह फुटपाथ साफ करने वाली मशीनों से लैश स्थानीय निकाय के एक ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया। यह घटना सुबह के पांच बजे वासना इलाके में घटी। पति-पत्नी का यह जोड़ा फुटपाथ पर ही रहता था। 

हादसे के समय महिला खाना पका रही थी। अहमदाबाद नगर निगम का ट्रक चालक मशीन से सड़क साफ कर रहा था, तभी उसके हाथ से नियंत्रण खो गया और ट्रक दंपति के ऊपर आ गया। महिला की पहचान 39 वर्षीय प्रमिलाबेन के तौर पर की गई है। उसका पति इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है। 

इस घटना के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है। 

हॉर्नबिल फेसटिवल में शामिल हुए 1.54 लाख पर्यटक

नागालैंड के किसामा गांव में आयोजित हॉर्नविल फेस्टिवल में विदेशियों और घरेलू पर्यटकों समेत करीबन 1.54 लाख लोग शामिल हुए हैं। दस दिन का यह कार्यक्रम एक दिसंबर को शुरू हुआ था। राज्य पर्यटन विभाग ने बताया कि इस साल 1,54,057 पर्यटक हॉर्नबिल फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे, जो कि पिछले साल की तुलना में 13,758 अधिक है।

विदेशी पर्यटकों में पिछले साल की तुलना में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू पर्यटकों की संख्या में गिरावट भी देखने को मिली है। सबसे अधिक पर्यटक रविवार को देखने को मिला। हॉर्नबिल फेस्टिवल के आखिरी दिन  23,583 पर्यटक यहां पहुंचे थे। इस त्योहार में नागालैंड के सभी आदिवासी हिस्सा लेते हैं। 

RSS तमिल मैगजीन के संस्थापक की ट्रेन से कटकर मौत

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) तमिल मैगजीन विजयबरथम के पूर्व संस्थापक सुंदरा जोठी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 68 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता की मौत 10 दिसंबर को हुई थी। वह देखने और सुनने की परेशानी से जूझ रहे थे। 

संदरा जोठी चार दशकों से अधिक समय तक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। उन्होंने संघ के विभिन्न पदों पर भी काम किया है। भगवा संगठन ने सोमवार को उनकी मौत की सूचना दी थी। 
 
विज्ञापन

फसल खराब होने से दो किसानों ने की आत्महत्या

पश्चिम बंगाल में बेमौसम बारिश के कारण फसल खराब होने से दो अलग-अलग जिलों के दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। पश्चिमी मिदनापुर जिले के आलू की खेती करने वाले 50 वर्षीय किसान बापी घोष ने शुक्रवार की रात को कीटनाशक दवाई खाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

हुगली जिले में आरमबाग के किसान तरुण पलुई ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। धान की खेती में नुकसान होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। राज्य के कृषि मंत्री सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने बताया कि फसल क्षति के कारण नुकसान झेल रहे किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें