दिल्ली में आज बंद रहेंगे 400 पेट्रोल पंप, अॉटो-टैक्सियों की हड़ताल, डीटीसी वाले धरने पर
दिल्ली सरकार के पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने से इनकार करने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजधानी के 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने एक बयान में यह बात कही है। इसके अलावा अॉटो-टैक्सियों की हड़ताल तो है ही डीटीसी कर्मचारी भी धरना-प्रदर्शन करने वाले हैं।
पढ़े पूरी खबर
अमृतसर ट्रेन हादसा : चश्मदीदों ने ठहराया ट्रेन ड्राइवर को झूठा
अमृतसर में रावण दहन के दौरान 61 लोगों की मौत की जिम्मेदार बनने वाली ट्रेन के ड्राइवर के दावों को चश्मदीदों ने कोरा झूठ करार दिया है। दशहरे के दिन 19 अक्तूबर को हुए हादसे को लेकर ट्रेन ड्राइवर ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दिए बयान में कहा था कि उसने ट्रेन को इसलिए नहीं रोका था, क्योंकि रावण दहन को देखने जुटी भीड़ में से कुछ लोग ट्रेन पर पत्थर फेंक रहे थे। इस मानले पर रोज नए खुलासे ङो रहे है।
पढ़े पूरी खबर
जीत से शुरुआत करना चाहेगी हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारत ए टीम
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम सोमवार से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के इरादे से उतरेगी। सीनियर खिलाड़ियों के पास अगले महीने वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा।
पढ़े पूरी खबर
खशोगी की हत्या के खुलासे पर हर तरफ से घिरा सऊदी अरब
करीब दो सप्ताह बाद सऊदी अरब ने पत्रकार जमाल खशोगी पर जुबान खोली थी, लेकिन अपने इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास में खशोगी की मौत के कथित तरीके को लेकर सऊदी अरब ताज्जुब भरे सामूहिक सवालों से घिर गया है। वैश्विक शक्तियों ने उससे इस खुलासे से जुड़े अपने सवालों का जवाब तो मांगा ही है, साथ ही खशोगी के शव की भी जानकारी देने को कहा है। खशोगी हत्या मामले पर अब रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
पढ़े पूरी खबर