फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट: संयंत्र बाधित न हों इसके लिए 10 फीसदी कोयला आयात करने की तैयारी

Thu, 05 May 2022 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अप्रैल 2022 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में बिजली क्षेत्र को आपूर्ति 15.6 फीसदी बढ़ा दी है। कोल इंडिया ने कहा कि इस साल अप्रैल में उसने देश के कोयला संयंत्रों को 497 लाख टन बिजली की आपूर्ति की है...
विज्ञापन
भारत में कोयला संकट - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मौजूदा बिजली संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक साथ कई तरह की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने दबाव वाले बिजली संयंत्रों को बहाल करने, घरेलू कोयले के साथ 10 फीसदी आयातित कोयले के इस्तेमाल और अक्षय ऊर्जा पर जोर देने की रणनीति बनाई है। इस बीच सभी मंत्रालयों के बीच तालमेल बनाने के लिए ऊर्जा और कोयला मंत्रालय के सचिव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रोजाना बैठक कर स्थिति पर नजर रखना भी शुरू कर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।  

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सरकारी कंपनी एनटीपीसी और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) इस महीने मिश्रण के लिए 32 लाख टन कोयला मंगाने वाली हैं। केंद्र सरकार ने मिश्रण के लिए कोयला आयात करने के लिए राज्यों को पत्र लिखा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की बढ़ती कीमतों की वजह से बाहर से आयात करने में परेशानी आ रही है। एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में करीब 200 लाख टन कोयला आयात की योजना बनाई है। वहीं दूसरी तरफ 17,250 मेगावॉट क्षमता के आयातित कोयला आधारित संयंत्रों में से करीब 10,000 मेगावॉट क्षमता के संयंत्र परिचालन में हैं। अगले 2 से 3 संयंत्र में करीब 5,000 मेगावॉट क्षमता के संयंत्र चालू होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के मुताबिक, भारत में ज्यादा मांग वाले वक्त में 4 मई को बिजली की कुल मांग 1,84,099 मेगावॉट थी, जबकि 449.4 लाख यूनिट बिजली कम थी। सरकार कोल इंडिया, सिंगरौली और निजी कोयला खदानों से कोयले का उत्पादन अधिकतम करने की कवायद कर रही है। इसके अलावा 10 फीसदी आयातित कोयले के मिश्रण को कहा गया है। सरकार ने दिसंबर में 10 फीसदी आयातित कोयले का मिश्रण करने का फैसला किया था, उसके पहले चार फीसदी मिश्रण किया जाता था।

सीआईएल ने बिजली संयंत्रों को आपूर्ति 16 फीसदी बढ़ाई

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अप्रैल 2022 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में बिजली क्षेत्र को आपूर्ति 15.6 फीसदी बढ़ा दी है। कोल इंडिया ने कहा कि इस साल अप्रैल में उसने देश के कोयला संयंत्रों को 497 लाख टन बिजली की आपूर्ति की है। यह पिछले साल की गई 430 लाख टन कोयला आपूर्ति की तुलना में 67 लाख टन ज्यादा है। औसतन सीआईएल रोजाना बिजली संयंत्रों को 16.6 लाख टन कोयले की आपूर्ति करती है, जो पिछले सप्ताह बढ़कर 17.3 लाख टन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें