फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी बोलीं: यूपी में न्याय मांगने जाओ तो पीड़ित को आरोपी बना दिया जाता है, बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर

Thu, 05 May 2022 03:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि बंगाल देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अगर लड़कियां न्याय मांगने जाती हैं तो पीड़ितों को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन हम यहां ऐसा नहीं करते। अगर मेरे लड़के-लड़कियां (पार्टी कार्यकर्ता) दोषी हैं तो मैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ती। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो फर्जी वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।

विज्ञापन


बनर्जी ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है। मैं अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह करती हूं। जिन लोगों ने दुर्जा पूजा मनाई थी उन्होंने ईद का जश्न भी मनाया। हम सभी त्योहार एक साथ मिलकर मनाते हैं। ममता ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। मैंने इन 11 साल में क्या किया है, इसे लेकर अगर किसी में हिम्मत है तो वह मुझको चुनौती दे सकता है और मेरा सामना कर सकता है।

'आम जनता को ठग रही है केंद्र सरकार'
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ बातें बनाने से या लोगों को भटकाने और साजिश रचने का कोई फायदा नहीं है। आपको राजनीति करने के लिए सामाजिक कार्य करने होंगे। आज एक बार फिर मैं अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि मैं जब तक जिंदा हूं, बंगाल के लिए काम करती रहूंगी। बंगाल भारत को एक नई राह दिखाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता को ठग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें