तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की संपत्तियां आखिरकार राज्य सरकार के कब्जे में आ गई है। बता दें कि, उनके निधन के बाद से उनकी तमाम संपत्तियां कर्नाटक सरकार के पास थी। जिसमें 27 किलो से अधिक सोने के गहने, 1116 किलो चांदी के आभूषण और डेढ़ हजार एकड़ से ज्यादा जमीन के दस्तावेज शामिल है।
तमिलनाडु सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जब्त संपत्तियों को आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई, एक दिन पहले बंगलूरू की एक अदालत ने इन संपत्तियों को तमिलनाडु सरकार को सौंपने का आदेश दिया। पहले ये संपत्तियां कर्नाटक सरकार के पास थीं।
विज्ञापन
कर्नाटक विधान सौधा के खजाने में रखी गई थी संपत्तियां
अब तक, कर्नाटक सरकार 27 किलो 558 ग्राम सोने के गहनों, 1,116 किलो चांदी और 1,526 एकड़ जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपने पास रखे हुए थी। ये सभी चीजें कर्नाटक विधान सौधा के खजाने में सुरक्षित रखी गई थीं। अदालत और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें तमिलनाडु सरकार को सौंप दिया गया।
सोने का मुकुट सबसे खास वस्तुओं में से एक
दो राज्यों के बीच हुए इस कार्रवाई के दौरान कानूनी प्रक्रिया के तहत इन जब्त वस्तुओं का पूरी तरह से दस्तावेजीकरण और फोटोग्राफी की गई। इन तस्वीरों में पूर्व सीएम जयललिता की संपत्ति की झलक देखने को मिली। जिसमें एक शानदार सोने का मुकुट, जिसकी बारीक कारीगरी देखी जा सकती है, सबसे खास वस्तुओं में से एक था।
विज्ञापन
सबसे आकर्षक और महत्वपूर्ण- नक्काशीदार तलवार
इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री की संपत्तियों में भारी मात्रा में गहनों की सूची तैयार की गई, जिसमें खूबसूरत आभूषणों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान इनकी गिनती और जांच भी की गई। वहीं, एक नक्काशीदार तलवार भी इनकी संपत्तियों में शामिल थी, जो काफी आकर्षक और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पूर्व सीएम के सचिव के पास हैं कई सामान
वहीं इस मामले के याचिकाकर्ता नरसिम्हा मूर्ति ने बताया, 'अब तक तमिलनाडु सरकार को सिर्फ गहने और दस्तावेज सौंपे गए हैं। बाकी 27 सामान 1996 से जयललिता के सचिव भास्करण के पास हैं।'