फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी भी घोषित किया जाएगा

सार

तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्तर पर भाजपा को टक्कर देने की योजना बनाई है। पार्टी ने विपक्ष में 'एकला चालो' की तर्ज पर गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।
 
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ' ब्रायन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाला गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी जल्द ही गोवा के लिए अपना सीएम प्रत्याशी भी घोषित करेगी। ब्रायन ने कहा कि हम गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए गंभीर प्रतिद्वंद्वी हैं।

विज्ञापन


टीएमसी में हाईकमान संस्कृति नहीं
कांग्रेस पर तंज करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में कोई हाईकमान संस्कृति नहीं है। वह भरोसेमंद स्थानीय नेता को गोवा के सीएम प्रत्याशी के लिए चुनेगी। शुक्रवार को गोवा पहुंचने के बाद से ओ'ब्रायन सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों व राजनेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

टीएमसी सांसद ने कहा कि गोवा ऐसे दल को तलाश कर रहा है, जो भाजपा को बेदखल कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विकल्प यदि कोई नेता है तो वह ममता बनर्जी हैं। एक सवाल के जवाब में ओ'ब्रायन ने कहा कि टीएमसी के आने से गोवा में विपक्ष का वोट विभाजित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें