फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगत राय की नसीहत: तृणमूल छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं जवाहर सरकार, राज्यसभा से दें इस्तीफा

Tue, 30 Aug 2022 06:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सरकार ने सोमवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस का एक वर्ग पूरी तरह सड़ चुका है और ऐसे तत्वों के साथ 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में इन दिनों नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर घमासान मचा है। इसे लेकर पार्टी नेतृत्व आरोप लगाने वालों पर ही सख्ती बरत रहा है और उन्हें पार्टी छोड़ने की नसीहत दे रहा है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने मंगलवार को कहा कि पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले जवाहर सरकार इसे छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपने विचारों को बहुत अधिक महत्व देना बंद करें। तृणमूल कांग्रेस को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

विज्ञापन


अभी भी अपने पद पर क्यों बने हुए हैं सरकार?
उन्होंने कहा कि अगगर सरकार घटनाक्रम से इतने शर्मिंदा हैं, तो वह अभी भी अपने पद पर क्यों बने हुए हैं? उन्हें (राज्यसभा) सांसद के अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वह पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, इसपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तृणमूल कांग्रेस के संघर्ष या पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में उसकी लड़ाई में जवाहर सरकार जैसे लोगों की कोई भूमिका नहीं थी। 

सरकार ने सोमवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस का एक वर्ग पूरी तरह सड़ चुका है और ऐसे तत्वों के साथ 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला नहीं किया जा सकता। एक साल पहले तृणमूल के टिकट पर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने वाले पूर्व नौकरशाह सरकार ने हाल ही में कहा था कि कथित शिक्षक भर्ती और पशु तस्करी घोटालों के सिलसिले में पार्टी के नेताओं पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन


रॉय बोले,पार्टी को स्वार्थी और अवसरवादी लोगों की जरूरत नहीं
रॉय ने कहा कि पार्टी को स्वार्थी और अवसरवादी लोगों की जरूरत नहीं है। जवाहर सरकार को तुरंत सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि वह सार्वजनिक कद वाले व्यक्ति हैं और हम नहीं। मैं पार्टी नेतृत्व से उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध करूंगा। तृणमूल के एक अन्य नेता ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि सरकार के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जवाहर सरकार जैसे लोग सांसद बनने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में शामिल होते हैं। अब जब पार्टी में संकट है, तो वे भागने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार कहते हैं कि वह नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, लेकिन तृणमूल सांसद होने के अलावा उनकी कोई पहचान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें